Responsive Scrollable Menu

गंभीर-गिल ने रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया:गुरनूर और आकिब दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे, कोलंबो में टीम के साथ रहेंगे

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रिजर्व तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और आकिब नबी को दलीप ट्रॉफी के लिए रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब वे श्रीलंका में ही भारतीय टीम के साथ रहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार से कोलंबो में शुरू होगा। कन्कशन या चोट की स्थिति में बैकअप के लिए रोका रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला कन्कशन या किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में बैकअप तैयार रखने के लिए लिया है। पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को तेज गेंदबाजों के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। गुरनूर और आकिब को मौका नहीं मिला था। दूसरे टेस्ट में भी सिराज और प्रसिद्ध के खेलने की संभावना है, लेकिन किसी आपात स्थिति में टीम के पास तुरंत उपलब्ध गेंदबाज रहें, इसलिए दोनों रिजर्व खिलाड़ियों को श्रीलंका में ही रखा गया है। दलीप ट्रॉफी भी रविवार से शुरू दलीप ट्रॉफी का नया सीजन भी रविवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में गुरनूर और आकिब के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम के साथ रुकने के कारण वे नॉर्थ जोन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी। वैभव ने बिहार के लिए 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 17 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 93 रन है। दलीप ट्रॉफी में उनके पास फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा। पुराने जोनल फॉर्मेट में लौटी दलीप ट्रॉफी BCCI ने कुछ साल पहले दलीप ट्रॉफी का जोनल फॉर्मेट हटाकर इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन जैसी टीमों का फॉर्मेट शुरू किया था। इसका मकसद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को संभावित इंटरनेशनल खिलाड़ियों को एक साथ देखने का मौका देना था। हालांकि, 2025-26 सीजन से टूर्नामेंट को फिर पुराने जोनल फॉर्मेट में वापस लाया गया है। इस फॉर्मेट की प्रासंगिकता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि इसमें शामिल कई खिलाड़ी फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम की दौड़ में नहीं हैं। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दलीप ट्रॉफी आज से, वैभव सूर्यवंशी खेलते दिखेंगे:ईस्ट जोन ने उपकप्तान बनाया; 63वें सीजन में 6 टीमों के बीच मैच भारत का 2026-27 डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। यह टूर्नामेंट का 63वां सीजन है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की है। पूरी खबर

Continue reading on the app

मैच के दौरान पुर्तगाली फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मौत:25 साल की उम्र में मैदान पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम; वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में देगा श्रद्धांजलि

पुर्तगाल के 25 साल के फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वह शनिवार को लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। शुरुआती मिनटों में मैदान पर गिरे, अस्पताल ले जाया गया कास्त्रो मैच के शुरुआती मिनटों में अचानक मैदान पर गिर पड़े। उनके गिरने के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान पर उन्हें बिजली का झटका देकर होश में लाने की कोशिश भी की गई। कास्त्रो रियल स्पोर्ट क्लब के लिए खेल रहे थे। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके परिवार, दोस्तों और रियल स्पोर्ट क्लब के प्रति संवेदना जताई। रियल स्पोर्ट क्लब ने कहा- वह हमारे परिवार का हिस्सा थे कास्त्रो के निधन पर रियल स्पोर्ट क्लब ने शोक जताया। क्लब ने उन्हें अपने खेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया और कहा कि उनके साथ जुड़े लोगों के दिल में उनकी याद हमेशा रहेगी। एस्ट्रेला दा अमाडोरा ने भी इस घटना पर दुख जताया। दोनों क्लबों ने मैच स्थगित किए जाने के बाद कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी। वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में तालियां बजाकर देगा श्रद्धांजलि कास्त्रो के पूर्व क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। क्लब ने घोषणा की है कि रविवार को बर्नले के खिलाफ होने वाले मैच के 25वें मिनट में कास्त्रो की याद में तालियां बजाई जाएंगी। खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी भी बांधकर उतरेंगे। कास्त्रो 25 साल के थे। वेस्ट ब्रोम ने कास्त्रो के निधन को बेहद दुखद बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई है। 2021 में आर्सेनल के खिलाफ किया था डेब्यू क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वह लोन पर बर्टन एल्बियन, नॉट्स काउंटी और गेट्सहेड से जुड़े। 2023 में वह वेस्ट ब्रोम से अलग हो गए। इंग्लैंड में कई क्लबों के लिए खेले, इसी समर पुर्तगाल लौटे कास्त्रो का ज्यादातर फुटबॉल करियर इंग्लैंड में बीता। वह यॉर्क सिटी, किंग्स लिन टाउन, चिपेनहम टाउन, कैम्ब्रिज सिटी और ईस्टबोर्न बोरो जैसे क्लबों के लिए भी खेले। वह इंग्लैंड में इप्सविच टाउन के साथ ट्रायल पर भी रहे थे। कास्त्रो इस समर पुर्तगाल लौटे थे और रियल स्पोर्ट क्लब से जुड़े थे। लिस्बन में इसी क्लब के लिए खेलते हुए 22 अगस्त को उनकी जान चली गई। -------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से:गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती थी। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: सारांश जैन का हुआ टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू, रविंद्र जडेजा ने पहनाई कैप

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ऑफ स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. टॉस से पहले सारांश को भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप पहनाई. Sun, 23 Aug 2026 09:20:22 +0530

  Videos
See all

Carney Vs Trump | World News | Trade War: US-Canada में Tariff war, रिश्तों में बढ़ी तल्खी #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:41:27+00:00

LIVE: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Delhi में स्पेस स्टार्टअप्स के CEO से बातचीत की। | ISRO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:38:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers