मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें:पांच लोग घायल; पंडाल में ला रहे थे, 50 मीटर पहले हादसा
महाराष्ट्र के मुंबई में बायकुला से भुलेश्वर लाई जा रही 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा पंडाल से करीब 50 मीटर पहले गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। हादसा 22 अगस्त की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, जय अंबे चौक के पास हुआ। शुरुआती जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नजर नहीं आया है। प्रतिमा का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मूर्ति लाने वाली गाड़ी को हटाया गया मरने वाले दोनों पुरुष, घायलों में दो बच्चे भी मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुंबई में करीब 10 हजार से ज्यादा गणेश पंडाल महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, लेकिन करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है। मुंबई में पंडाल की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें BMC के साथ स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की NOC भी ऑनलाइन मिल सकेगी। आवेदन 13 सितंबर तक किए जा सकते हैं। इस साल मुंबई के बड़े मंडलों ने अलग-अलग थीम की तैयारी की है। अंधेरीचा राजा में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, जबकि कुछ पंडालों ने सुपरहीरो जैसी थीम चुनी है। -------------------------
MP-UP समेत समेत 15 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट:काशी के 84 घाट डूबे; पटना में सड़क तक पहुंची गंगा
मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 3-4 दिन से हो रही बारिश के चलते यूपी के वाराणसी-प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी बढ़ गया। इसे काशी के 84 घाट डूब गए हैं। उत्तराखंड में हो रही बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। महावीर घाट पर उफनती गंगा का पानी सड़कों पर आ गया। खगड़िया में गंगा के बढ़ते लेवल से करारी पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है। कमर भर पानी के बीच सिर पर बैग रखकर बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








