वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल आज:चीन के पास 3 गोल्ड जीतने का मौका; फ्रांस और साउथ कोरिया भी 2 फाइनल खेलेंगे
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। नई दिल्ली में हो रहे इस इवेंट में चीन 3 गोल्ड मेडल जीत सकता है। फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में खेलेगी। लियू शेंग शु और टैन निंग विमेंस डबल्स के फाइनल में उतरेंगी। मेंस सिंगल्स में भी चीन फाइनल खेलेगा। फ्रांस और साउथ कोरिया के पास भी अलग-अलग इवेंट्स में 2 गोल्ड जीतने का मौका है। चीन की जोड़ी का मुकाबला साउथ कोरिया से विमेंस डबल्स में चीन की टॉप सीड लियू शेंग शु और टैन निंग का मुकाबला साउथ कोरिया की बेक हा ना और ली सो ही से होगा। मिक्स्ड डबल्स में टॉप सीड फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग फ्रांस के थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू से भिड़ेंगे। लानियर मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी फ्रांस के एलेक्स लानियर ने मेंस सिंगल्स ने इतिहास रचा है। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बने हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडा के विक्टर लाई को 16-21, 21-13, 21-14 से हराया था। फाइनल में उनका सामना जापान के कोडाई नाराओका से होगा। मिक्स्ड डबल्स में थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची है। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में फ्रांस की पहली मिक्स्ड डबल्स फाइनलिस्ट जोड़ी है। यामागुची के सामने एन से यंग विमेंस सिंगल्स के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन जापान की अकाने यामागुची और साउथ कोरिया की एन से यंग आमने-सामने होंगी। यामागुची ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-12, 21-17 से हराया था। अब उनकी नजर चौथे वर्ल्ड टाइटल पर है। भारत की ट्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल से बाहर विमेंस डबल्स में भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सफर सेमीफाइनल में खत्म हुआ। उन्हें चीन की लियू शेंग शु और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चीन की जोड़ी ने अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
विमेंस हॉकी वर्ल्डकप भारत की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत:सेमीफाइनल के लिए हर हाल में जीत जरूरी; चीन के हारने की उम्मीद भी करनी होगी
विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। पूल-E का यह मुकाबला रात 10:30 बजे शुरु होगा। टीम इंडिया को जीत के साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि इससे पहले होने वाले मुकाबला चीन, नीदरलैंड के खिलाफ हार जाए। अगर चीन जीता, तो भारत अपना मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। नीदरलैंड 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। चीन के 2 अंक है, जबकि भारत और ऑस्ट्रलिया के 1-1 अंक है। तीनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो है। भारत-ऑस्ट्रेलिया ने इस साल 4 मैच खेले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने इस साल चार मैचों की सीरीज खेली थी। इनमें भारत ने 2 मुकाबले जीते थे, जबकि 2 में उसे हार मिली। सीरीज दो-दो से ड्रॉ रहा था। भारत ने नीदरलैंड को फील्ड गोल नहीं करने दिया भारत को पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार मिली थी। इसके बावजूद भारतीय डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नीदरलैंड ओपन प्ले से एक भी गोल नहीं कर सकी। गोलकीपर सविता और बिचू देवी ने कई अहम बचाव किए। भारत ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार डिफेंस करते हुए सभी 12 पेनल्टी कॉर्नर बचाए थे। नवनीत और दीपिका से गोल की उम्मीद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती अटैक में बेहतर फिनिशिंग की होगी। टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट दीपिका और फॉरवर्ड नवनीत कौर से टीम को गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों का स्क्वॉड: भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचु देवी खरिबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी दाबस, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुताजा दादासो पिसाल, ललथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंग डुंग, दीपिका। ऑस्ट्रेलिया: ग्रेस स्टीवर्ट (कप्तान), क्लेयर कोलविल, मॉर्गन मैथिसन, एमी लॉटन, ग्रेस यंग, सारा बायर्न्स, अलीशा पावर (गोलकीपर), अबिगेल विल्सन, एलिस अर्नॉट, मकायला जोन्स, स्टेफनी केरशॉ, कैटलिन नोब्स, कोर्टनी शॉनेल, लूसी शर्मन, अलाना कवानाघ, जोसेलिन बार्ट्रम (गोलकीपर), कैरी सोमरविल, टैटम स्टीवर्ट, ओलिविया डाउन्स, मारियाह विलियम्स, नीसा फ्लिन। 23 अगस्त के सभी मैच…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









