श्रीलंका में गूंजा जन-गण-मन, भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का पर्व, BCCI ने शेयर किया वीडियो
हर साल 15 अगस्त आते ही देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और घरों से लेकर देश के प्रमुख स्मारकों तक स्वतंत्रता दिवस की रौनक दिखाई देती है। आज भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। तो वहीं हमारे देश की क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका की धरती पर शान से तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि 15 अगस्त 2026, शनिवार से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। भले ही भारतीय टीम इस समय देश से बाहर श्रीलंका दौरे पर है, लेकिन खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर विदेश की धरती पर भी देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
बता दें कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी एक जगह पर एकत्रित हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने तिरंगा फहराया और पूरी टीम ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।
आज दिन भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास
बता दें कि एक तरफ भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी आज का दिन किसी उपलब्धि से कम नहीं है। ऐसा इसिलए क्योंकि क्रिकेट जगत में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज श्रीलंका के साथ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के साथ अपना 600वां टेस्ट मैच पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के ऐसा कारनाम करने वाली टीम इंडिया दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें
भारत से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 600 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 1000 से अधिक टेस्ट खेलने वाला दुनिया का इकलौता देश है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम 883 टेस्ट मैच दर्ज हैं। भारत के बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है, जिसने अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज जल्द ही 600 टेस्ट मैच पूरे करने वाली टीमों की सूची में शामिल हो सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड 487 टेस्ट मैचों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है।
दोनों टीमों की प्लइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
On the occasion of Independence Day, #TeamIndia gathered at Galle to hoist the Tricolour ???????? ahead of the First #SLvIND Test.#IndependenceDay pic.twitter.com/tHKIggV6AU
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज वेल्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें भारत का पहला मैच लाइव
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला वेल्स के खिलाफ होगा। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले इस मुकाबले को लेकर भारतीय हॉकी फैंस में खास उत्साह है। टीम इंडिया जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
भारत और वेल्स के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप डी के लिहाज से काफी अहम है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से आगे बढ़ने वाली टीमों की स्थिति उनके शुरुआती मैचों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। भारत को अपने ग्रुप में वेल्स के अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान का सामना भी करना है। इसलिए पहले मैच में जीत हासिल करना टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम हो सकता है।
भारत बनाम वेल्स मैच कब और कहां देखें?
भारत और वेल्स का मुकाबला 15 अगस्त को शाम 4:30 बजे भारतीय समय के अनुसार खेला जाएगा। इस मैच को टीवी पर Star Sports Network पर देखा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीवी दर्शक DD Sports पर भी हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले देख सकेंगे।
बता दें कि आज वर्ल्ड कप में कुल चार मैच खेले जाने हैं। ग्रुप डी में भारत का मुकाबला वेल्स से होगा, जबकि इसी ग्रुप में इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप बी में मेजबान बेल्जियम फ्रांस से खेलेगा और जर्मनी का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम के लिए वेल्स के खिलाफ मैच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बाद उसे लगातार मजबूत टीमों का सामना करना है।
भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच खेला जाएगा। यानी भारत के पास शुरुआत में ही ग्रुप की सभी प्रमुख टीमों के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।
भारत के लिए इस बार चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि ग्रुप डी में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें मौजूद हैं। पाकिस्तान चार बार वर्ल्ड कप जीत चुका है और छह बार फाइनल खेल चुका है। ऐसे में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल:
15 अगस्त: भारत vs वेल्स
17 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड
19 अगस्त: भारत vs पाकिस्तान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






