Responsive Scrollable Menu

Sunday Weather Update: घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, इन राज्यों में झमाझम बारिश के पूरे आसार!

Weather Alert: IMD ने रविवार को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव है। जानें दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

Continue reading on the app

जिला सहकारी बैंक सतना के CEO को 96,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक सतना में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा को समिति प्रबंधक से  96,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हतः गिरफ्तार किया है।

रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  ग्राम अमरैया पोस्ट दुआरी जेपी रोड जिला रीवा के निवासी सिद्धार्थ ओझा ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने  जिला सहकारी बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा (केसी शर्मा) पर 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने एक आरोप लगाये थे।

समिति प्रबंधक से बैंक के CEO ने मांगी रिश्वत 

शिकायतकर्ता सिध्दार्थ ओझा ने आवेदन में बताया कि वो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला सतना अंतर्गत शाखा नागौद में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं उसके कार्य क्षेत्र में तीन समितियां पटवारा, रीछुल एवं दुरेहा आती हैं। वो जिला सहकारी बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा के अधीन पदस्थ है।

धान खरीदी में मांग रहे थे 1 लाख रुपये कमीशन 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2025- 26 में 32300 कुंटल धान की खरीदी समितियों के माध्यम से की थी। सीईओ केसी शर्मा धान खरीदी के कमीशन के रूप में 1,00,000/रुपये (एक लाख रुपए ) रिश्वत की मांग कर रहे हैं और वो रिश्वत नहीं देना चाहता।

रिश्वत लेते CEO रंगे हाथ गिरफ्तार 

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने सत्यापन किया, सत्यापन के दौरान सीईओ केसी शर्मा ने 3 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 96000/- रुपये की मांग की। रिश्वत मांगने का प्रमाण मिलने पर आज 19 अगस्त को टीम गठित कर सतना भेजी गई और केसी शर्मा को 96000/- रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।  लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल के प्यार और 3 बच्चों के बाद उसेन बोल्ट ने की सगाई, 5 कैरेट की डायमंड रिंग गर्लफ्रेंड को पहनाई

Usain Bolt engaged kasi Bennett: दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और मॉडल कासी बेनेट से सगाई कर ली है. 13 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लंबा समय साथ बिताने और तीन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता बनने के बाद बोल्ट ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर कासी को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे देखकर कासी पूरी तरह से हैरान रह गईं. Wed, 26 Aug 2026 21:38:54 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हर किसी को अपनी कमजोरियां मत बताना' #shorts #motivation #chanakya #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T17:11:04+00:00

Nepal Flood: नेपाल में आई तबाही के पीछे चीन है ! #shorts #nepalflood #bihar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T17:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers