Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹3,939 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई:10 ग्राम सोने का दाम ₹212 कम होकर ₹1.54 लाख हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

सोने-चांदी की कीमतों में 19 अगस्त को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 3,939 रुपए गिरकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 212 रुपए कम होकर 1.54 लाख रुपए पर है। सोने-चांदी के दाम में गिरावट के 2 मुख्य कारण सोना इस साल ₹20,669 महंगा और चांदी ₹1,195 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20,669 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 1,195 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। निवेशकों के लिए सलाह: क्या सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का सही मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 की कमाई:इसमें 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। यह स्कीम रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त पूंजी को सुरक्षित रखने और तिमाही आधार पर नियमित आय देने के लिए डिजसइन की गई है। सरकार की गारंटी होने के कारण इसमें जोखिम लगभग शून्य है। इस पर 8.2% सालाना ब्‍याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं… अधिकतम 30 लाख रुपए कर सकते हैं निवेश पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में सिर्फ 1000 रुपए में अकाउंट खोला जा सकता है। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें 30 लाख रुपए तक निवेश करते हैं तो आपको 8.2% के हिसाब से सालाना 2,46,000 रुपए ब्याज मिलेगा। चूंकि इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है, तो अगर हम इसे 3-3 महीनों में बांटे तो ये 61,500 रुपए होगा। यानी हर 3 महीने में आपके अकाउंट में 61,500 रुपए आ जाएंगे। 5 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहता है। यानी इस स्कीम में आपको 5 साल के लिए निवेश करना होता। हालांकि आप 5 साल से पहले भी अकाउंट बंद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको पेनल्टी देनी होती है। इसके अलावा आप 3-3 साल के लिए अकाउंट को जब तक चाहे आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहें तो आपके 30 लाख आपस ले सकते हैं। आपके अकाउंट में आ जाएगा ब्याज का पैसा ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है। जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को आपके अकाउंट में आ जाएगा। ब्याज की रकम उसी डाकघर में स्थित आपके बचत खाते में आ जाएगी। यदि खाताधारक ब्याज की रकम नहीं निकालता है, तो ऐसे ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज यानी कम्पाउंड इंटरेस्ट नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स छूट का मिलता है लाभ इस योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। हर तीन महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 30 लाख के मिलेंगे 42 लाख अगर आप इस योजना में आप 30 लाख रुपए निवेश करते हैं और हर 3 महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 5 साल बाद ये 42 लाख रुपए हो जाएंगे। यहां देखें कितना पैसा निवेश करने पर 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा... कोई भी वरिष्ठ नागरिक खोल सकता है अकाउंट 60 साल या उससे अधिक उम्र के बाद अकाउंट पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवाया जा सकता है। हालांकि VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इसके अलावा डिफेंस (रक्षा विभाग) से रिटायर्ड हुए हो वो 50 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के लोग भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। हालांकि इस स्थिति में रिटायर होने के 1 महीने के भीतर निवेश करना होता है। डिस्क्लेमर: यह स्टोरी केवल जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

Continue reading on the app

  Sports

अरे कामिंडु आ जाओ भाई, लेट हो रहा है...श्रीलंकन टीम को छेड़ते रहे सरफराज खान

सरफराज खान को भले ही दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अपने मजाकिया अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद बतौर सब्टिट्यूट फील्डर उन्हें ग्राउंड पर बुलाया गया. वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान लगातार श्रीलंकन बल्लेबाजों पर कमेंट्स करते रहे. किसी की खिल्ली उड़ाते दिखे तो किसी को उकसाते नजर आए. स्टंप कैमरे में उनकी सारी बातें रिकॉर्ड हो गई. Tue, 25 Aug 2026 17:56:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers