Responsive Scrollable Menu

जापान, कोरिया, चीन में पिकल्ड गार्लिक, स्टिंकी टोफू की एंट्री:आइसक्रीम बाजार में अनोखी जंग; कुल्फी चमकेगी, AI फ्रिज तय करेगा इनोवेशन की रेस

ब्रिटेन के बेडफोर्ड में दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड आइसक्रीम कंपनी मैग्नम की रिसर्च लैब में अजीब सी पीली रोशनी टिमटिमा रही है। यह कोई प्रयोग नहीं, बल्कि इबीजा के क्लबर्स के लिए बनाई गई ‘ग्लो-इन-द-डार्क’ आइसक्रीम कुल्फी है। यह विटामिन-बी 2 की बदौलत यूवी लाइट में चमकती है। यह चमक सिर्फ मार्केटिंग गिमिक नहीं, बल्कि करीब 1 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली कंपनी की एक खास रणनीति का हिस्सा है। यह कंपनी 5 साल से यूक्रेन युद्ध, कोविड महामारी और अब होर्मुज जल मार्ग जैसे संकट के बीच लगातार बढ़ती डेयरी, अंडे, कोको और कोल्ड-चेन एनर्जी की लागत से जूझ रही है। यूनिलीवर से अलग हुई इस कंपनी के पास मैग्नम, कॉर्नेटो, ट्विस्टर और सोलेरो जैसे बड़े ब्रांड हैं, लेकिन हैगन-डाज की मालिक फ्रोनेरी और बास्किन-रॉबिंस जैसे दिग्गजों के साथ-साथ छोटे आर्टिजन ब्रांड भी बाजार में मुकाबला कड़ा कर रहे हैं। ऐसे में टिके रहने का एक ही रास्ता है- लगातार इनोवेशन। मैग्नम दुनियाभर में करीब 30 लाख फ्रिज ऑपरेट करती है। इनमें से कई अब कैमरों से लैस हैं। ये कैमरे एआई की मदद से पहचानते हैं कि कौन-सी आइसक्रीम कितनी बिकी और फ्रिज कब खाली हो रहा है, ताकि सप्लाई चेन ज्यादा स्मार्ट बन सके। लेकिन असली इनोवेशन अब पश्चिम नहीं, एशिया से आ रही है। जापान, कोरिया और चीन में फ्लेवर एक्सपेरिमेंट चरम पर हैं- हैम, पिकल्ड गार्लिक, ताहिनी और यहां तक कि स्टिंकी टोफू और वोदका-फॉय ग्रा जैसे स्कूप बाजार में आ चुके हैं। चीन में आइसक्रीम अब सिर्फ गर्मियों की चीज नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। इस होड़ में मैग्नम का एक रोबोट भी शामिल है। नाम है ‘एरिक’, जो 24 घंटे चॉकलेट कोटिंग की परफेक्ट मोटाई और क्रंच पर डेटा जुटाता रहता है, ताकि हर बाइट पहले जैसी ही स्वादिष्ट बनी रहे। हेल्थ एंगल अब आइसक्रीम सेगमेंट में भी मुनाफे का नया फॉर्मूला सेरेल बार और मिल्कशेक के बाद अब प्रोटीन आइसक्रीम के लिए भी नई डिमांड बन रही है। वजन घटाने वाली दवाओं (जैसे ओजेम्पिक) के बढ़ते चलन के बीच लोग ज्यादा पेट भरने वाले प्रोडक्ट्स की तलाश में हैं। अमेरिकी कंपनी डेविड प्रोटीन के 20 ग्राम प्रोटीन वाले बार्स की कीमत मैग्नम के यासो फ्रोजन योगर्ट बार्स से दोगुनी है, फिर भी बिक्री में तेजी बनी हुई है। इसका मतलब है कम खरीदारी, पर बेहतर क्वालिटी वाले प्रीमियम प्रोडक्ट्स की तरफ रुझान।

Continue reading on the app

सेंसेक्स 326 अंक गिरकर 76,910 पर बंद:निफ्टी में 77 अंक की गिरावट रही; FMCG और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

शेयर बाजार में आज यानी 19 अगस्त को गिरावट रही। सेंसेक्स 326 अंक की गिरावट के साथ 76,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 77 अंक की गिरावट रही, ये 24,078 पर बंद हुआ। FMCG, मीडिया और एनर्जी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। शिपरॉकेट लिमिटेड का शेयर 35% ऊपर लिस्ट शिपरॉकेट लिमिटेड का शेयर अपने 97 रुपए प्रति शेयर के IPO प्राइस से 35% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। NSE पर शिपरॉकेट का शेयर 131 रुपए पर खुला, जबकि BSE पर यह 33.51% प्रीमियम के साथ 129.50 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका मतलब है कि शिपरॉकेट के IPO ने शेयर पाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन 35% का मुनाफा दिया है। गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन हो गया है। कंपनी इसके जरिए 550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में 21 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 18 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 886 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 18 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 493 अंक की गिरावट के साथ 77,235 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 24,155 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को तो हरा दोगे लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का क्या? WTC फाइनल के लिए भारत के सामने क्या चैलेंज?

India chances of WTC Final: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ‘पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा. Tue, 25 Aug 2026 14:42:13 +0530

  Videos
See all

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार पर बना दिए 3400 'KISS' के निशान | #gwalior #kissing #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:21+00:00

AAJTAK 2 | GURUGRAM FLOOD | WFH की आई नौबत, बारिश में डूबा गुरुग्राम | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers