Responsive Scrollable Menu

पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में:आयुष शेट्‌टी भी अगले दौर में, सात्विक-चिराग को वॉकओवर मिला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने नई दिल्ली में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 31 साल की सिंधु ने बुधवार को विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मैच में कनाडा की वेन यू झंग को 35 मिनट में 21-16, 21-17 से हराया। उनका अगला मैच 20 अगस्त को चीनी की खिलाड़ी वांग झीयी से होगा। झीयी को तीसरी सीड मिली है। एक अन्य भारतीय आयुष शेट्‌टी ने राउंड-2 में जगह बनाई। आयुष ने श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा को 26 मिनट में 21-8, 21-10 से हराया। जबकि उन्नति हुड्‌डा और लक्ष्य सेन को हार झेलनी पड़ी। सात्विक-चिराग अंतिम-16 में भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी बुधवार को बिना खेले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सात्विक-चिराग का मैच स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल से होना था, जिन्होंने चोट के कारण नाम वापस ले लिया। ध्रुव-तनीषा की जोड़ी भी जीती मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मकाऊ के लेओंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया। उन्नति हुड्‌डा दूसरे राउंड में हारीं उन्नति हुड्‌डा राउंड-2 में कनाड़ा की मिशेल ली ने 21-11, 9-21, 21-23 से हार गईं। जबकि, लक्ष्य सेन को मेंस सिंगल्स में अमेरिका के गैरथ टन ने 1 घंटा 13 मिनट चले मैच में 21-19, 19-21, 17-21 से हराया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी साउथ कोरिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ------------------------------------------

Continue reading on the app

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाई-फाइव किया:क्रिकेटर्स ने हाथ नहीं मिलाया था, पहलगाम अटैक के बाद नो-हैंडशेक पॉलिसी

भारतीय हॉकी टीम ने मेंस वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव किया। इससे पहले 23 जून 2026 को लंदन में हुए मुकाबले में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ था। दरअसल 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय खिलाड़ियों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। हाथ मिलाने पर हॉकी इंडिया की रोक नहीं हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर भारतीय टीम पर कोई रोक नहीं लगाई है। उसने कहा था कि इस मामले पर वे FIH और ओलिंपिक चार्टर के नियमों का पालन करेंगे। महिला क्रिकेट टीम ने हाथ नहीं मिलाया था विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला था। पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। -------------------------------------- IND Vs PAK मैच की यह खबर भी पढ़िए… हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टीम टॉप-8 में पहुंची भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इसी के साथ टीम टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान ने एक गोल किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 400 डॉट बॉल्स फेंकने वाले पहले गेंदबाज, लगातार चौथे सीजन में स्विंग के किंग का दबदबा

bhuvneshwar kumar record: भारतीय स्टार स्विंग गेंदबाज और लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने यूपीटी20 लीग में ऐसा ही एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 डॉट बॉल्स (बिना रन वाली गेंदें) फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इस साल आईपाएल में भी भुवी ने कमाल की गेंदबाजी की. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट झटके. Mon, 24 Aug 2026 15:35:16 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz News: होर्मुज में ईरान ने टैक्स लेना किया शुरू #straitofhormuz #iran #america #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T10:10:54+00:00

Sugar Price : चीनी के बाद अचानक बढ़े प्याज और दालों के दाम । Food prices । kitchen budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T10:08:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers