Responsive Scrollable Menu

बार-बार सिरदर्द? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर!

ब्रेन ट्यूमर से जुड़े लक्षणों को शुरू में अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. कुछ लगातार होने वाले सिर दर्द को नॉर्मल मानते हैं. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं, इससे जुड़ी जरूरी बातें...

Continue reading on the app

मानव सुथार को दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट:पंत के 100 सिक्स, जायसवाल के उकसाने पर डिकवेला आउट; पहले टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। स्पिनर मानव ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट लिए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को छक्का लगाने के लिए उकसाया और इसके तुरंत बाद वे आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल ने एक हाथ से बेहतरीन डाइविंग कैच भी पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। उन्होंने 19 पारी बाद भारत के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए शतक जमाया। गॉल टेस्ट के पांचों दिनों के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… पांचवां दिन 1. भारत 600वें टेस्ट में जीता, आखिरी 100 में 57 जीता गॉल टेस्ट भारत का 600वां टेस्ट था। टीम ने यह मुकाबला जीतकर इसे यादगार बना दिया। भारत ने शुरुआती 100 टेस्ट में सिर्फ 10 मैच जीते थे, जबकि आखिरी 100 टेस्ट में टीम ने 57 मैच जीते हैं। इन 100 टेस्ट में भारत का जीत-हार का रेशियो 1.838 रहा, जबकि शुरुआती 100 टेस्ट में यह सिर्फ 0.25 था। 2. सुथार विदेश में भारत के लिए 10 विकेट लेने वाले 7वें स्पिनर मानव सुथार ने पहली बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने 24 साल 16 दिन की उम्र में विदेश में एक टेस्ट में 10 विकेट लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सबसे युवा गेंदबाज बने। सुथार भारत के लिए विदेश में एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले 7वें स्पिनर हैं। उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। 3. शुरुआती दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल सुथार ने अपने शुरुआती दो टेस्ट में ही दो बार 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया। गॉल में दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। 4. दूसरे टेस्ट में ही 10 विकेट का रिकॉर्ड गॉल टेस्ट में कुल 10 विकेट लेकर सुथार ने श्रीनिवास वेंकटराघवन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। वेंकटराघवन ने अपने करियर के चौथे टेस्ट में 10 विकेट लिए थे, जबकि सुथार ने यह उपलब्धि अपने दूसरे ही टेस्ट में हासिल कर ली। अपने पहले दो टेस्ट में सुथार के 17 विकेट हो गए हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ नरेंद्र हिरवानी के 24 और अक्षर पटेल के 18 हैं। 5. भारत-श्रीलंका टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय सुथार भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में एक मैच में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, मनींदर सिंह, वेंकटपति राजू और रविचंद्रन अश्विन यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे। गॉल में यह तीसरा 10 विकेट हॉल था। भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में हुए कुल 10 विकेट हॉल में से 3 इसी मैदान पर आए। दूसरी पारी में सुथार ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए। श्रीलंका में किसी भारतीय की यह दूसरी सबसे अच्छी गेंदबाजी है। उनसे आगे रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 2015 में गॉल में 46 रन देकर 6 विकेट लिए थे। सुथार ने दूसरी पारी में एक ही ओवर में 3 विकेट भी लिए। भारत की ओर से 2019 में रवींद्र जडेजा के बाद यह पहला ट्रिपल-विकेट ओवर था। 6. दिनुषा ने स्वीप शॉट से 75 रन बनाए सोनल दिनुषा ने इस टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट से 75 रन बनाए। जनवरी 2007 के बाद टेस्ट में स्पिन के खिलाफ स्वीप से 60 या उससे ज्यादा रन बनाने के 13 मामले हुए हैं। इनमें 7 गॉल में आए। गॉल में जनवरी 2007 के बाद स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों ने करीब 6.8% गेंदों पर स्वीप खेलने की कोशिश की है। 10 या उससे ज्यादा टेस्ट की मेजबानी करने वाले 32 मैदानों में यह सबसे ज्यादा प्रतिशत है। 7. सुथार ने 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की मानव सुथार ने भारत के लिए अपने पहले घरेलू और विदेशी टेस्ट में 5 विकेट लेने का कारनामा कर 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। वे ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज और पहले स्पिनर हैं। उनसे पहले मोहम्मद निसार ने 1933 में यह उपलब्धि हासिल की थी। सुथार ने 6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। इसके बाद 15 से 19 अगस्त तक श्रीलंका के खिलाफ गॉल में अपना पहला विदेशी टेस्ट खेलते हुए सुथार ने पहली पारी में 76 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। यानी गॉल टेस्ट में उन्होंने कुल 10 विकेट हासिल किए। 8. जायसवाल-डिकवेला की IPL वाली बातचीत यशस्वी जायसवाल ने निरोशन डिकवेला को छक्का लगाने के लिए उकसाया। उन्होंने मजाक में कहा कि छक्का मारोगे तो IPL में ले जाऊंगा। डिकवेला ने जवाब दिया- पहले IPL में ले जाओ, फिर छक्का मारूंगा। इसके तुरंत बाद उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हो गए। चौथा दिन 1. पंत ने टेस्ट में 100 छक्के पूरे किए ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट यह कारनामा कर चुके थे। टेस्ट में सबसे ज्यादा 138 छक्के बेन स्टोक्स के नाम हैं। पंत ने सिर्फ 89 पारियों और 4,918 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 130 पारियों और 6,578 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल किया था। 2. चांदीमल चोटिल, कन्कशन रिप्लेसमेंट उतरा चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल का सिर और कंधा जमीन से टकरा गया। जांच के बाद उन्हें आगे खेलने के लिए फिट नहीं माना गया। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। तीसरा दिन 1. जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। वे 4,000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले इयान बॉथम, कपिल देव और डैनियल विटोरी यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे। जडेजा के कुल टेस्ट विकेट 351 हो गए। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर भी बने। 2. गिल ने एक हाथ से डाइविंग कैच लिया कुलदीप यादव की गेंद पर कामिंदु मेंडिस आगे बढ़कर शॉट खेलने गए। गेंद हवा में गई और कप्तान शुभमन गिल ने बाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। गिल ने हवा में छलांग लगाते हुए लो-कैच पूरा किया। दूसरा दिन 1. पडिक्कल का 167 रन, श्रीलंका में नंबर-3 पर सबसे बड़ा स्कोर देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। वे श्रीलंका में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बने। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पडिक्कल ने 14 टेस्ट बाद वापसी करते हुए यह पारी खेली। उनका गॉल में मैच एग्रीगेट 211 रन रहा। श्रीलंका में किसी भारतीय का यह दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है। वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में गॉल में 251 रन बनाए थे। नंबर-3 पर भारतीय बल्लेबाज के तौर पर पडिक्कल से ज्यादा मैच एग्रीगेट आखिरी बार राहुल द्रविड़ ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में बनाया था। द्रविड़ ने 215 रन बनाए थे। 2. बारिश ने करीब साढ़े चार घंटे खेल रोका दूसरे दिन लगातार बारिश के कारण खेल 4 घंटे 35 मिनट की देरी से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे शुरू होने वाला खेल दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। पहला दिन 1. स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने तिरंगा फहराया 15 अगस्त को मैच शुरू होने से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया। 2. राहुल का शॉट निशान के हेलमेट पर लगा प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल ने स्वीप शॉट खेला। गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े निशान फर्नांडो के हेलमेट से टकराई और डिफ्लेक्ट होकर फाइन लेग की ओर चली गई। फिजियो ने निशान की जांच की और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। 3. जायसवाल टेस्ट में तीसरी बार रनआउट भारत को 47 रन पर पहला झटका लगा। राहुल के शॉट के बाद गेंदबाज केशरा नुवानथा से गेंद टकराई और जायसवाल गिर गए। दोनों बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर पहुंचे, लेकिन राहुल पहले क्रीज में पहुंच गए। विकेटकीपर ने जायसवाल को रनआउट कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का तीसरा रनआउट था। 6. नंबर-3 पर 19 पारी बाद शतक पडिक्कल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। भारत के नंबर-3 बल्लेबाज को इससे पहले 19 टेस्ट और 35 पारियों से शतक नहीं मिला था। इस पोजिशन पर पिछला भारतीय शतक शुभमन गिल ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 119* रन बनाकर लगाया था।

Continue reading on the app

  Sports

आपको नहीं पता कि हुआ क्या तो फैसला ना सुनाएं… यशस्वी जायसवाल अब किससे बहस में उलझे? सुनाई खरी-खरी

Yashasvi Jaiswal एक बार फिर से उलझते दिखे हैं. इस बार मामला फील्ड से नहीं बल्कि ऑफ फील्ड से जुड़ा है. Mon, 24 Aug 2026 12:07:30 +0530

  Videos
See all

घुटनों का दर्द नजरअंदाज न करें! Osteoarthritis के लक्षण, इलाज और Knee Replacement | Healthvadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:45:08+00:00

सावन का अंतिम सोमवार, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसागर | Har Har Mahadev | Sawan 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:35:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers