Responsive Scrollable Menu

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

रॉ चीफ पराग जैन के ढाका पहुंचने की खबर सुनते ही पाकिस्तानी आईएसआई के पांव तले जमीन खिसक गयी है। हम आपको बता दें कि बांग्लादेश में पाकिस्तान की बढ़ती सक्रियता और ढाका के सैन्य व खुफिया तंत्र से उसके बढ़ते संपर्क के बीच भारत की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का वहां पहुंचना बेहद अहम माना जा रहा है। भले ही इस यात्रा को नियमित सुरक्षा संवाद बताया जा रहा हो, लेकिन इसका समय और मौजूदा क्षेत्रीय हालात इसे खास बना देते हैं। भारत साफ तौर पर बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक और सुरक्षा समीकरण पर नजर रख रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक रॉ प्रमुख पराग जैन रविवार को चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ढाका पहुंचे। यह यात्रा बांग्लादेश की खुफिया एजेंसी डीजीएफआई के निमंत्रण पर हुई। सोमवार को जैन ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. एकेएम शम्सुल इस्लाम से मुलाकात की। भारतीय दल ने बांग्लादेश के अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों और गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से भी मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: क्या 'इस्लामिक नाटो' से भारत की कूटनीतिक चुनौतियां बढ़ेंगी? कहीं अमेरिका व चीन की इसके पीछे कोई परोक्ष चाल तो नहीं?

इस दौरे का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि पिछले करीब डेढ़ साल में पाकिस्तान के सैन्य और खुफिया अधिकारियों ने ढाका के चक्कर तेजी से बढ़ाए हैं। जनवरी 2025 में आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक की ढाका यात्रा दशकों बाद किसी पाकिस्तानी खुफिया प्रमुख की ऐसी पहली यात्रा बताई गई थी। इसके बाद बांग्लादेशी सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने रावलपिंडी जाकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर समेत वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों से मुलाकात की। अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान के तत्कालीन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी प्रमुख जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के चार दिवसीय ढाका दौरे के बाद पाकिस्तान हाई कमीशन में आईएसआई की एक विशेष सेल बनाए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई।

इसी बीच, भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी की प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात भी बेहद अहम है। रहमान ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए ‘अनुकूल माहौल’ बनाने की जरूरत बताई और ढाका ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने की मांग दोहराई। हालांकि नई दिल्ली ने कहा है कि वह प्रत्यर्पण अनुरोध को कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत देख रहा है।

हम आपको बता दें कि यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई जब शेख हसीना ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सार्वजनिक रूप से अपनी पहली बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी और दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का दावा किया। उन्होंने 2024 के सत्ता परिवर्तन को सुनियोजित घटनाक्रम बताया तथा अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा और दमन के गंभीर आरोप लगाए। जवाब में ढाका ने शेख हसीना को भारत से ऐसा मंच मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे बांग्लादेश की संप्रभुता के लिए अपमानजनक बताया। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम एक निजी संस्था ने आयोजित किया था और सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं थी।

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे बड़ी रणनीतिक चिंता पाकिस्तान की बढ़ती मौजूदगी है। विशेषज्ञों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईएसआई ने बांग्लादेश में क्षेत्रीय स्तर के कार्यालय जैसी संरचनाएं स्थापित करने की कोशिश की है। साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कराची-चटगांव सीधी समुद्री सेवा बहाल हुई, सीधी वाणिज्यिक उड़ानों का रास्ता खुला और राजनयिकों तथा सैन्य अधिकारियों के लिए वीजा-मुक्त व्यवस्था पर सहमति बनी।

भारत के लिए यह इसलिए गंभीर है क्योंकि दोनों देशों के बीच करीब 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा है। यदि बांग्लादेश में कट्टरपंथी या विदेशी खुफिया नेटवर्क गहराई से जड़ें जमाते हैं तो इसका सीधा असर पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, अवैध घुसपैठ, हथियार और आतंकी नेटवर्क पर पड़ सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बांग्लादेश को आतंकवादी खतरे के रूप में लेकर कोई सार्वजनिक ‘रेड फ्लैग’ सामने नहीं आया है।

यहीं रॉ प्रमुख की ढाका यात्रा का सामरिक महत्व सामने आता है। भारत संभवतः बांग्लादेश को किसी एक खेमे में धकेलने की बजाय उसके सुरक्षा तंत्र के साथ प्रत्यक्ष संवाद बनाए रखना चाहता है। देखा जाये तो भारत के लिए बांग्लादेश को नजरअंदाज करना संभव भी नहीं है। भौगोलिक निकटता, व्यापार, कनेक्टिविटी, चिकित्सा सुविधाएं और विकास सहयोग दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़े रखते हैं। दिल्ली बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और बांग्लादेश भारत से विकास सहायता पाने वाला सबसे बड़ा लाभार्थी भी है।

लेकिन चुनौती सिर्फ सुरक्षा की नहीं, बांग्लादेश की आंतरिक दिशा की भी है। रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने सेना और राजनीति में बढ़ते इस्लामी प्रभाव, जमात-ए-इस्लामी की वापसी और पाकिस्तान के साथ बढ़ते संपर्क को लेकर चिंता जताई है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भी उस दौर से गुजर रही है जिसमें शेख हसीना के समय की तेज आर्थिक वृद्धि, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ती प्रति व्यक्ति आय के मुकाबले नई परिस्थितियां अधिक अनिश्चित दिखाई देती हैं।

ऐसे में रॉ चीफ का ढाका पहुंचना एक स्पष्ट रणनीतिक संदेश है कि दिल्ली बांग्लादेश के घटनाक्रम को दूर बैठकर नहीं देख रही। पाकिस्तान की आईएसआई हो या कट्टरपंथी नेटवर्क, भारत अपनी पूर्वी सीमा के बदलते सुरक्षा समीकरण पर सीधी नजर रख रहा है। अब असली परीक्षा तारिक रहमान सरकार की है कि वह ढाका को पाकिस्तान का मोहरा बनने देती है या भारत के साथ सुरक्षा, विकास और रणनीतिक हितों का संतुलित रास्ता चुनती है।

Continue reading on the app

IND vs SL Test: Galle में भारत की Sri Lanka पर बड़ी जीत, Manav Suthar ने 6 विकेट से ढाया कहर

भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में 165 रनों से आसान जीत हासिल की। ​​आखिरी पारी में 372 रनों का पीछा करते हुए, धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी वाली टीम ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में चार विकेट गंवा दिए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। अगर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया होता, तो वे मैच को रोमांचक मोड़ तक ले जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब


पांचवें दिन स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का दबाव धनंजय और सोनल दिनुशा पर था और वे काफी हद तक ऐसा करने में सफल भी रहे। हालांकि, लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा ने टीम को ज़रूरी सफलता दिलाई और धनंजय 59 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जिम्मेदारी सोनल और नए बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर आ गई। इनमें से सोनल ने संयम बनाए रखा और श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन यशस्वी जायसवाल की बातों से परेशान होकर डिकवेला 10 रन पर आउट हो गए। भारत के युवा ओपनर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को उकसाते हुए कहा कि अगर वह छक्का मारते हैं तो उन्हें IPL कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है; हो सकता है कि इसी वजह से वह आउट हो गए हों।

दूसरी पारी में मानव सुथार का दबदबा रहा। इस स्पिनर ने कहर बरपाते हुए छह विकेट लिए। उन्होंने मैच की अपनी आखिरी 10 गेंदों में चार विकेट चटकाए और भारत को आसान जीत दिलाई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था कि उनका सामना कैसे करें, और नतीजा यह हुआ कि उनकी पारी जल्दी सिमट गई। वहीं, इसका श्रेय सोनल को भी जाता है, जिन्होंने दूसरी पारी में 84 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में भी शतक जड़ा था, जिससे साबित हुआ कि वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर उन्हें दूसरे छोर से थोड़ा साथ मिला होता, तो श्रीलंका मैच को तीसरे सेशन तक खींच सकता था; और बारिश की संभावना को देखते हुए, मैच का कोई भी नतीजा निकल सकता था।
 

इसे भी पढ़ें: LK Advani ने Pervez Musharraf की मांग ठुकराई, कराची में नहीं होने दिया Test match


कुल मिलाकर, इस मैच ने भारत की कई समस्याओं का समाधान कर दिया है। मानव के रूप में भारत को अब रविचंद्रन अश्विन का एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल - जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 44 रन बनाए - नंबर तीन के लिए लंबे समय का समाधान साबित हो सकते हैं। हालांकि, कुलदीप यादव की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई का दोगला रवैया! पाकिस्तान के साथ मैदान पर नो हैंड शेक, मोहसिन नकवी के साथ हंसते फोटो खिंचा रहे राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla Mohasin Naqvi pose smile Photograph: बैंकॉक में संपन्न एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रेसिडेंसी के रोटेशनल फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया गया है. इस दौरान जहां एक ओर एसीसी ने ऐतिहासिक प्रशासनिक फैसले लिए, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ हंसते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद 'नो हैंडशेक' के दावों पर सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है. Sun, 23 Aug 2026 23:10:33 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: रुबिका का सवाल, राशिद क्यों भड़के ? #rubikaliyaquat #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T18:38:26+00:00

Baba Ramdev News: वंदे मातरम पर क्या बोले बाबा रामदेव ? #babaramdev #vandemataram #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T18:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers