Responsive Scrollable Menu

No Onion-No Garlic: सावन में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी को इन Tips से बनाएं और भी Delicious

कई लोग में सावन के महीने में प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते। क्योंकि इसको तामसिक भोजन माना जाता है। रोजाना घर में बनने वाले खाना इतना टेस्टी नहीं लगता है। वैसे यह महीना 30 दिनों का है। ऐसे में बिना लहसुन-प्याज का खाना सबको बोरिंग लगने लगता है। अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। अब इन टिप्स की मदद से आप बिना प्याज-लहसुन के स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।

लहसुन-प्याज के बिना टेस्टी सब्जी कैसे बनाएं?
असल में कई लोगों को लगता है कि बिना प्याज और लहसुन के सब्जी स्वादिष्ट नहीं बन सकती है, लेकिन सही मसालों और सही समय पर तड़का लगाने से इसके बाद बदलाव किया जा सकता है। कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से कोई भी सब्जी स्वादिष्ट बना सकते हैं।

तड़का कैसे लगाएं?
- सबसे पहले आप तेल या घी को अच्छे से गर्म कर लें।

- अब सब्जी में जीरा डालें और उसे थोड़ा लाल होने दें।

- फिर एक चुटकी हींग डालें, यह सब्जी का स्वाद बढ़ा सकता है।

- इन चीजों के अलावा चाहें तो थोड़ा सौंफ या राई भी डाल सकते हैं।

- अब अदरक और हरी मिर्च हल्की सुनहरी होने तक फ्राई करें।

- अब टमाटर डालकर मसालों के साथ अच्छे से पका लें।

कौन-से मसाले डाले?
बिना लहसुन-प्याज की सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए आप सही मसालों का चयन कर सकती हैं। आप बस इन मसालों का जरुर एड करें-

- सब्जी में अधिक धनिया पाउडर डालें। कोशिश करें कि घर पर ही आपने पाउडर पीसा हुआ है।

- अब काली मिर्च का पाउडर भी खाने का स्वाद बढ़ाता है। वैसे यह आलू की सब्जी में डालने के लिए सबसे बेस्ट है।

- मसालों में गरम मसाला, कसूरी मेथी और जीरा पाउडर भी स्वाद बढ़ाते हैं।

- टमाटर को आप पीसकर यूज करेंगी, तो ग्रेवी मस्त बनेंगी।

- सब्जी को कलर देना, तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकती हैं।

- आखिर में सब्जी बनने के बाद लास्ट में घी डाल सकते हैं।

सब्जी को कैसे फ्राई करें?
अगर आप सब्जी में स्वाद बढ़ाना चाहती हैं, तो आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सब्जी में हल्का खट्टापन आता है और आप रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर भी नहीं होते। सब्जी बनाने से पहले आप सब्जियों को हल्का तेल में भूनकर निकाल सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ता है और मसाले अच्छी तरह से पक जाए, तो दही डालें और इसके बाद भूनी हुई सब्जियां डालें। यह सब्जी को अलग टेस्ट देने के लिए काफी जरुरी है। इससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों में अच्छे रहते हैं।

अलग-अलग सब्जियों के लिए सही टिप्स
- आलू की सब्जी बनाने आप लास्ट में अमचूर और कसूरी मेथी डालें।

- भिंडी पकाते समय नींबू की कुछ बूंदें या अमचूर डालें, जिससे चिपचिपाहट कम हो और प्याज की जरुरत न लगे।

- लौकी की सब्जी में अदरक और हरी मिर्च का ज्यादा उपयोग करें,जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा। आखिर में हरा धनिया डालें।

- बैगन की सब्जी में मूंगफली या तिल का पाउडर मिला सकती हैं, इसके साथ कसूरी मेथी भी अच्छी लगती है।

Continue reading on the app

Sawan Somwar Fast: पनीर टिक्का से राजगिरा पराठा तक, व्रत में ऊर्जा बनाए रखेंगे ये 6 Protein Rich Foods

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और आध्यात्मिक रुप से भी यह महीना बेहद खास होता है। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। सोमवार के व्रत के दिन लोग फलाहर का सेवन करते हैं। व्रत के समय खान-पान सीमित होता है, ऐसे में एनर्जी बनाए रखने, मांसपेशियों की सेहत के लिए और थकान से बचने के लिए प्रोटीन लेना जरुरी है। आइए आपको बताते हैं कुछ खास रेसिपीज, जो व्रत की डाइट में जरुर शामिल करें।

प्रोटीन से भरपूर इन चीजों का करें सेवन

दही के साथ राजगिरा का पराठा
राजगिरा के आटे में प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। राजगिरा के आटे से पराठे बना सकते हैं और इसको दही के साथ खा सकते हैं।

मखाना और नट्स का ट्रेल मिक्स
सूखे भुने हुए मखाने में बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश मिलाकर आप टेस्टी और प्रोटीन रिच स्नैक्स बना सकते हैं। यह काफी पौष्टिक भी होगा।

दही या पनीर करी के साथ समा के चावल
व्रत में समा के चावल खाए जाते है, जो कि काफी व्रत के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे घर पर बनीं पनीर की करी या ठंडे दही के साथ भी खा सकते हैं।

सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ शकरकंद की चाट
इसके लिए उबले हुए शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू और पुदीने की चटनी मिलाएं, ज्यादा प्रोटीन के लिए आप इसमें सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ भी खा सकते हैं। सिंघाड़े का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें कई सारे मिनरल्स होते हैं।

सेंधा नमक वाला पनीर टिक्का
इसे बनाने के लिए आप पनीर के टुकड़ों को दही और व्रत में खाए जाने वाले मसालों में मैरीनेट कर दें और इन्हें तवे या एयर फ्रायर पर भून लें। वैसे भी पनीर प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा सोर्स है, जिसमें कैल्शियम भरपूर होता है।

व्रत वाले आटे से बनाएं लौकी के कोफ्ता करी
सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी और कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करके नमक कोफ्ते बनाएं। इनको फिर हल्का फ्राई कर लें और हल्के टमाटर वाली करी के साथ सर्व करें। 

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

Car Accident : कन्नौज एक्सप्रेसवे पर कार से मिला भारी सोना | Gold Seized | Agra Expressway | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:36+00:00

Food Adulteration: सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा | Food Safety | Hamirpur | Indore #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers