Responsive Scrollable Menu

Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत की ‘ब्रांडेड ड्रेस’ निकली फेक? Shalini Passi ने खोली पोल, बोलीं- वो झूठ बोल रही हैं

Shalini Passi On Mallika Sherawat Branded Dress: ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो का एक अनसीन वीडियो चर्चा में है, जिसमें शालिनी पासी ने मल्लिका शेरावत की ड्रेस को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

मल्लिका ने दिखाई Dolce की ड्रेस
वीडियो में मल्लिका शेरावत अपना ग्रीन शिमरी आउटफिट दिखाती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछती हैं कि उनकी Dolce & Gabbana की ड्रेस कैसी लग रही है। मल्लिका की बात सुनकर शालिनी पासी को उनकी ड्रेस पर शक होता है। इसके बाद वह श्वेता तिवारी, रिदा थराना और रिया चक्रवर्ती से इस बारे में बात करती नजर आती हैं।

शालिनी बोलीं- ये ड्रेस नकली है

शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस को लेकर कहा कि वह असली Dolce की ड्रेस नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब वह मल्लिका का माइक ठीक कर रही थीं, तब उन्होंने ड्रेस का ब्रांड देखा था। शालिनी ने कहा, “वो झूठ बोल रही हैं।” उन्होंने आगे बताया कि वह 17-18 साल की उम्र से डिजाइनर कपड़े पहन रही हैं और कई आउटफिट्स कस्टम-मेड भी करवाती हैं। शालिनी ने यह भी कहा कि उनके पास ग्रीन, गोल्डन और Versace की ड्रेस हैं और वह मल्लिका को उनकी तस्वीरें भी भेज सकती हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने शालिनी के कमेंट को अपमानजनक बताया, तो कई लोगों ने मल्लिका का बचाव किया। एक यूजर ने लिखा कि शालिनी से इस तरह की बात की उम्मीद नहीं थी। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि मल्लिका को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और वह लंबे समय से स्टार हैं। कुछ यूजर्स ने शालिनी की बातों पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि किसी की ड्रेस नकली है या असली, इस पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं था।

यह भी पढ़े- 'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह

Continue reading on the app

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई ने निकाली जूनियर एसोसिएट के पदों पर बंपर भर्तियां, 27 अगस्त तक करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लैरीकल कैडर के तहत जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 1,538 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रिक्रूटमेंट ड्राइव अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए चलाई जा रही है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 27 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) की रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में से 207 पद SC के लिए, 1,219 पद ST के लिए और 112 पद OBC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होगी, जिसके लिए वे आवेदन करेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 से जुड़ी सभी अहम तारीखों का विवरण नीचे दिया गया है:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 7 अगस्त 2026
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
  • आवेदन में सुधार (Edit) करने की आखिरी तारीख: 27 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की विंडो: 7 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक
  • आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply)

  • योग्य उम्मीदवार एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.bank.in/web/careers/current-openings के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
  • इस पूरी आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना, आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना और लागू शुल्क का भुगतान शामिल है।
  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अपना वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।
  • फॉर्म भरना शुरू करने से पहले फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपने पास तैयार रखें।
  • आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए सिस्टम-जेनरेटेड आवेदन पत्र और ई-रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

हेल्पडेस्क और सहायता (Helpdesk)
यदि किसी उम्मीदवार को फॉर्म भरने, शुल्क भुगतान या कॉल लेटर प्राप्त करने में कोई समस्या आती है, तो वे बैंक के कार्य दिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 022-22820427 पर संपर्क कर सकते हैं या cgrs.ibps.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे ईमेल के विषय (subject) में ‘Special Recruitment drive for Junior Associates 2026’ लिखना न भूलें। आवेदन के लिए यह पूर्व-आवश्यकता (pre-requisite) है कि उम्मीदवार के पास वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर हो, जिसे परिणाम घोषित होने तक सक्रिय रखा जाना चाहिए ताकि ईमेल या एसएमएस के जरिए कॉल लेटर या सलाह समय पर मिल सके।

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलेंगी अनाया बांगर, भारत में नहीं तो सात समंदर पार मिली मंजूरी

anaya bangar cricket: अनाया बांगर का कहना है कि वह मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं. उन्होंने इसे अपने लिए बेहद भावुक पल बताया. अब अनाया का लक्ष्य फिटनेस और फॉर्म हासिल कर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना और महिला बिग बैश लीग खेलना है. Tue, 25 Aug 2026 20:52:09 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: लूट छेड़खानी पर पुलिस का एक्शन! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:38:59+00:00

पैग़म्बर के जन्मदिन पर, देवबंदी चुप बैठे हैं..तो ये आला हजरत वाले, किस गुमान में ऐंठे हैं ? #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:43:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers