Govinda Divorce: गोविंदा का तलाक कंफर्म! बेटे यश संग फैमिली कोर्ट पहुंची पत्नी सुनीता, 40 साल बाद टूटेगा रिश्ता?
Govinda Sunita Ahuuja Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है। सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। इस दौरान यशवर्धन पैपराजी से परेशान होकर उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहते नजर आए।
कोर्ट से बाहर निकलीं सुनीता
सुनीता और यशवर्धन को 19 अगस्त को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों के वहां नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे दोनों के बीच चल रहे विवाद से जोड़ते हुए तलाक के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, सुनीता के कोर्ट जाने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।
क्या तलाक की ले रहे हैं गोविंदा-सुनीता?
सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तलाक को लेकर कई तरह के कमेंट किए। कुछ लोगों ने दावा किया कि दोनों कानूनी तौर पर अलग होने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, ये सिर्फ सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास हैं। गोविंदा या सुनीता की तरफ से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’
यशवर्धन ने पैपराजी से कहा- ‘जाने दीजिए’
वायरल वीडियो में यशवर्धन अपनी मां के साथ कार की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। पैपराजी दोनों से लगातार सवाल कर रहे थे, जिसके बाद यशवर्धन पहले उन्हें थोड़ा पीछे हटने के लिए कहते हैं। लगातार सवालों से परेशान होकर वह गुस्से में “जाने दीजिए” कहते नजर आए। इस दौरान वह अपनी मां को पैपराजी से बचाते हुए भी दिखाई दिए।
सुनीता ने दिया मजेदार जवाब
कार में बैठने से पहले पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि वह फैमिली कोर्ट क्यों आई थीं। इस सवाल का उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
कोमल रानी को लेकर बढ़ा था विवाद
गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद की खबरें उस समय तेज हुईं, जब गोविंदा को उनकी नई को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। गोविंदा और कोमल की साथ में तस्वीरें सामने आने के बाद सुनीता ने पैपराजी से बातचीत के दौरान कोमल को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ कहा था और दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया था।
यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
गोविंदा ने भी किया पलटवार
सुनीता के बयान के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा पर कंट्रोल रखने की सलाह दी और कहा कि किसी फिल्म में कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बनने का मतलब यह नहीं है कि उनका उसके साथ अफेयर है। फिलहाल फैमिली कोर्ट से सुनीता और यशवर्धन का वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में है, लेकिन गोविंदा-सुनीता के तलाक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
1987 में हुई थी दोनों की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे। दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद दोनों ने अपनी शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया। इसके बाद उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।
यह भी पढ़े- ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया
Sawan Shivratri 2026: बेटे का नाम रखने की सोच रहे हैं तो महादेव के इन नामों पर डालें नजर, हर नाम का है खास मतलब
Sawan Shivratri 2026: बेटे का नाम रखने की सोच रहे हैं तो महादेव के इन नामों पर डालें नजर, हर नाम का है खास मतलब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama









