IBPS PO PET Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS PO PET Admit Card 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI के तहत आयोजित होने वाली प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
IBPS PO PET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले IBPS के ऑनलाइन पोर्टल ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब IBPS CRP PO/MT-XVI PET Admit Card 2026 लिंक को चुनें।
- स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य निर्देशों में किसी तरह की गलती दिखाई दे तो समय रहते संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर होगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय पहले से तय कर लें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले अच्छी तरह पढ़ लें।
IBPS PO प्रीलिम्स का परीक्षा पैटर्न
IBPS PO की प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा।
उम्मीदवार अभी से रखें ये बातें ध्यान में
PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा संबंधी दस्तावेज तैयार रखें। परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें और यदि केंद्र दूसरे शहर में है तो यात्रा की योजना समय रहते बना लें।
एडमिट कार्ड को आखिरी समय तक डाउनलोड करने का इंतजार न करें। तकनीकी समस्या से बचने के लिए इसे पहले ही डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।
Akshaye Khanna: शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक लुक OUT, ‘महाकाली’ से 24 अगस्त को आएगा बड़ा सरप्राइज
Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना इन दिनों अपने दमदार किरदारों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ के बाद अब वह ‘महाकाली’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइमेंट बढ़ गई है।
24 अगस्त को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
‘महाकाली’ के मेकर्स RKD Studios ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। इसमें “24th August - The End Begins” लिखा गया है। इसके साथ अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य वाले लुक की झलक भी दिखाई गई है। मेकर्स 24 अगस्त को फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस वीडियो में अक्षय के किरदार की बड़ी झलक देखने को मिल सकती है।
बदला अक्षय का पूरा लुक
शुक्राचार्य के किरदार के लिए अक्षय खन्ना का पूरा लुक बदल दिया गया है। सामने आई तस्वीर में वह लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और सिर पर जटाओं का जूड़ा बनाए नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर तिलक और शरीर पर पारंपरिक कपड़े और गहने दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का यह रूप उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है। यही वजह है कि फैंस फिल्म के फर्स्ट ग्लिम्प्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा
Happy Birthday #AkshayeKhanna sir, a true actor who proves that real talent doesn't need noise. Effortless screen presence, powerful performances, and unmatched class always stand out ????????
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) March 28, 2026
Its an absolute honour working with you. Can’t wait to show the world what we’ve created… pic.twitter.com/xiblaH8voc
‘महाकाली’ Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU) की अगली फिल्म है। इस यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म ‘हनु-मैन’ से हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। प्रशांत वर्मा भारतीय पौराणिक कहानियों को आधुनिक अंदाज और शानदार विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘महाकाली’ इसी यूनिवर्स को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
भूमि और रोहित भी आएंगे नजर
फिल्म में सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, बल्कि भूमि शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि फिल्म में महाकाली का किरदार निभा रही हैं। 24 अगस्त को रिलीज होने वाले फर्स्ट ग्लिम्प्स में इन दोनों के किरदारों की भी झलक देखने को मिले।
अक्षय का नया अवतार देखने को तैयार फैंस
अक्षय खन्ना पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। अब शुक्राचार्य के किरदार में उनका नया रूप फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। अब सबकी नजर 24 अगस्त पर है, जब ‘महाकाली’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स सामने आएगा और अक्षय के इस दमदार अवतार की पहली बड़ी झलक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े- 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की ‘Toxic’, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









