Responsive Scrollable Menu

Mindful Parenting Tips: बच्चे से पूछताछ नहीं, भरोसे से बढ़ाएं बॉन्डिंग; अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Mindful Parenting Tips: बच्चे के साथ मजबूत रिश्ता सिर्फ पढ़ाई, खाने या आदतों पर नजर रखने से नहीं बनता। इसके लिए जरूरी है कि बच्चा माता-पिता के सामने खुद को सुरक्षित महसूस करे। कई बार माता-पिता बच्चे से उसकी परेशानी जानने के लिए लगातार सवाल करने लगते हैं।

इससे बच्चा खुलने के बजाय चुप भी हो सकता है। ऐसे में बच्चे की भावनाओं को समझते हुए उसके साथ व्यवहार करना मददगार हो सकता है। जानें 5 आसान पैरेंटिंग तरीके जो बच्चे और माता-पिता के बीच बॉन्डिंग मजबूत कर सकते हैं।

1. सवालों की बौछार न करें
बच्चा स्कूल से लौटे तो  पूछने के बजाय कि दिन कैसा रहा, किससे बात की और क्या हुआ, उसे थोड़ा समय दें। बातचीत को पूछताछ जैसा बनाने के बजाय सामान्य तरीके से शुरू करें। जब बच्चा सहज महसूस करेगा, तो वह खुद भी अपनी बातें शेयर कर सकता है।

2. बच्चे की बात बीच में न काटें
जब बच्चा कोई बात बताना शुरू करे, तो तुरंत अपनी राय देने या उसकी गलती बताने से बचें। पहले उसकी पूरी बात सुनें। इससे बच्चे को महसूस होता है कि उसकी भावनाओं  को महत्व दिया जा रहा है।

सवालों की बौछार न करें

3. हर बात पर जज न करें
बच्चे अगर कोई गलती या ऐसी बात शेयर करें जो माता-पिता को पसंद नहीं है, तो तुरंत डांटने से बचना चाहिए। अगर हर बार बात बताने पर बच्चे को डांट का डर रहेगा, तो वह अगली बार अपनी परेशानी छिपा सकता है। गलती समझाने के साथ यह भरोसा देना भी जरूरी है कि वह अपनी बात खुलकर कह सकता है।

4. रोज थोड़ा क्वालिटी टाइम दें
बच्चे से बात करने के लिए हमेशा किसी बड़ी गतिविधि की जरूरत नहीं होती। साथ बैठकर खाना खाना, टहलना, खेलना या सोने से पहले कुछ मिनट बातचीत करना भी अच्छा मौका हो सकता है। ऐसे छोटे-छोटे पलों में बच्चे अपने दिन और मन की बातें आसानी से शेयर कर सकते हैं।

हर बात पर जज न करें

5. बच्चे की भावनाओं को समझें
अगर बच्चा उदास, गुस्से में या परेशान दिखाई दे, तो बच्चे भावना को समझने की कोशिश करें। आप उससे पूछ सकते हैं कि वह कैसा महसूस कर रहा है और अगर वह चाहे तो अपनी परेशानी आपके साथ शेयर कर सकता है। इससे बच्चे को इमोशनल सिक्योरिटी का एहसास मिल सकता है।

बच्चे को बोलने के लिए दें भरोसे का माहौल
बच्चे का माता-पिता से खुलकर बात करना एक दिन में विकसित नहीं होता है। इसके लिए घर में ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां बच्चा अपनी खुशी के साथ-साथ डर, गलती और परेशानी भी बिना झिझक बता सके।

माइंडफुल पैरेंटिंग का मतलब हर समय बच्चे पर नजर रखना नहीं, बल्कि उसकी बात को ध्यान से सुनना, उसकी भावनाओं को समझना और जरूरत के समय सही तरीके से उसका साथ देना है।

यह भी पढ़ें: बिना ओवन, बिना मैदा घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी और हेल्दी पिज्जा, इस आसान रेसिपी से

Continue reading on the app

Numerology Prediction: 138 दिनों तक इन 3 Mulanks के लिए चुनौतीपूर्ण समय, बरतें विशेष सतर्कता

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। जब शनि ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सिर्फ राशियों पर ही नहीं बल्कि अंक ज्योतिष के मूलांकों पर भी पड़ता है। 27 जुलाई 2026 से शनि वक्री हो चुके हैं और 11 दिसंबर 2026 तक करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान शनि ग्रह की टेढ़ी चाल कई लोगों के जीवन में देरी, आत्ममंथन और चुनौतियों की स्थिति हो सकती है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक इस अवधि में मूलांक 2, मूलांक 4 और मूलांक 7 के जातकों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों को आर्थिक मामलों, मानसिक तनाव में सावधानी रखने और रिश्तों में संतुलन को बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन तीन मूलांक वाले लोगों पर शनि की वक्री चाल किस तरह प्रभाव डाल सकती है और आपको क्या उपाय करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Shani Transit 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए Business और Investment में बड़े मुनाफे के योग


मूलांक 2

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा भावनाओं, मन और संवेदनशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। शनि की वक्री चाल की वजह से मूलांक 2 वाले जातकों को मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। संयम, धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। शनि के वक्री होने पर इस मूलांक के लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आसानी से पूरे होने वाले काम में रुकावट आ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यों में देरी हो सकती है। हर डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से चेक करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपकी गलतियों का फायदा उठा सकते हैं।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं। शनि की वक्री अवस्था मूलांक 7 वाले लोगों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव ला सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना होगी। जिससे प्रेमी, जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। करियर को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है। इसलिए इस दौरान नौकरी बदलने या कोई बड़ा फैसला लेने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। सोच-समझकर किए गए निर्णय और धैर्यपूर्ण व्यवहार आपको इस दौरान बेहतर परिणाम दिला सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत, अर्जेंटीना ने हराकर खत्म कर दी उम्मीदें

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरे चरण के मुकाबले में अर्जेंटीना ने टीम इंडिया को 5-3 की करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को धराशाई कर दिया। Mon, 24 Aug 2026 19:58:32 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Punjab BJP | Akhilesh Yadav | Ajay Rai | One Nation One Election | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:42:50+00:00

H1N1 Virus Outbreak: Delhi-NCR में H1N1 वायरस हुआ आउट ऑफ कंट्रोल?| H1N1 Cases Today| Breaking |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers