Responsive Scrollable Menu

Astrology Tips: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें Salt और Broom, जीवन में बढ़ सकती है आर्थिक दरिद्रता

ज्योतिष और ग्रह शास्त्र में शनिवार का दिन मुख्य रूप से न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव का स्वभाव कठोर माना जाता है। माना जाता है कि अगर कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी होती है, तो जातक को अपार सफलता मिलती है। वहीं हिंदू धर्म के ज्यादातर लोग शनिवार के दिन कुछ खास सावधानियों बरतते हैं। जिससे कि शनि दोष के प्रभाव से मुक्त रहा जा सके। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन क्या करना सही और किन कार्यों को करने की मनाही होती है।

शनिवार को क्या न खरीदें


लोहे और स्टील की चीजें न खरीदें

शनिवार के दिन स्टील और लोहे से जुड़ी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। लोहा शनि से जुड़ी वस्तु है। जिस कारण शनिवार को इन चीजों को खरीदने से घर-परिवार में दुर्भाग्य का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें: Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व


सरसों या वनस्पति का तेल न खरीदें

वहीं शनिवार को शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाना शुभ होता है। लेकिन शनिवार को सरसों का तेल आदि खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन तेल खरीदने से बीमारियां घर आती हैं।

नमक

इसके अलावा शनिवार के दिन किसी से नमक न तो उधार या मांग कर लेना चाहिए और न ही इसको खरीदना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो इससे कर्ज बढ़ सकता है।

झाड़ू

शनिवार को झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। कुछ लोग शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ मानते हैं, तो कुछ अशुभ मानते हैं।

स्याही और पेन

पेन, कॉपी, स्याही, कागज, कलम और दवात का संबंध विद्या से माना जाता है। वहीं विद्या का ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। इसलिए पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों को गुरुवार के दिन खरीदना चाहिए। शनिवार को स्याही और पेन खरीदने से जातक अपयश का भागी होता है।

ईंधन

शनिवार के दिन ईंधन से जुड़ी वस्तुएं जैसे केरोसिन, पेट्रोल और माचिस खरीदने से बचना चाहिए। भारतीय संस्कृति में ईंधन को अग्नि देवता से जोड़कर देखा जाता है, जो पंच तत्वों में से एक और बेहद पवित्र है। माना जाता है कि, शनिवार के दिन खरीदा गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाने का कार्य करता है।

काले जूते

माना जाता है कि, शनिवार के दिन काले रंग के जूते, कपड़े और काली छतरी खरीदने से बचनी चाहिए। मान्यता है कि, शनिवार को खरीदी गई वस्तु का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार के दिन क्या करें

शनिवार का दिन दान के लिए अत्यंत विशेष होता है। माना जाता है कि शनिवार को शनि से जुड़ी कुछ वस्तुओं का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इससे शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने से लिए उनकी प्रतिमा पर काले तिल अर्पित करना चाहिए। शनिदेव को तिल से बनी चीजें अत्यंत पसंद है। जो व्यक्ति शनिवार को काले तिल का दान करता है, उसके सभी शनि दोष मिटते हैं।

शनिवार के दिन घर के पश्चिमी कोने में कच्चा नमक रखने से यह निगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। वहीं जब नमक में नमी आ जाए, तो इसको बिना छुए पानी में बहा देना चाहिए।

शनिवार के दिन उन तमाम लोगों को किसी न किसी तरह की मदद करें, जो आपको किसी न किसी तरह की सेवा प्रदान करते हैं। शनिदेव उन लोगों से काफी प्रसन्न होते हैं, जिन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है।

वहीं शनिवार को अनाथालय में किताब का दान करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है। क्योंकि शनि को अनुशासन पसंद है। ऐसे में अगर आप किसी जरूरतमंद को किताबों का दान करते हैं, तो उसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़कर मिलता है।

शनिवार को शनि देव के अलावा हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

शनि देव को वह लोग अधिक पसंद हैं, जो अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। उनको निस्वार्थ, अन्याय और दुष्ट लोग नहीं पसंद होते हैं। ऐसे लोगों पर शनि देव की हमेशा महादशा रहती है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले अपने अंदर ईमानदारी और सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए।

Continue reading on the app

Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व

श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में सच्चे हृदय से भोलेनाथ की पूजा-पाठ करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होते हैं। पूरे महीने में भक्तजन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। वैसे इस महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत का सबसे ज्यादा महत्व है, उससे कई ज्यादा प्रदोष व्रत का महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस बार सावन में दो प्रदोष व्रत हैं जिनमें पहला व्रत सावन के दूसरे सोमवार को पड़ा था और अब दूसरा प्रदोष व्रत सावन शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी को पड़ेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत जिस दिन पड़ता है उसी नाम से जाना जता है। उदाहरण के तौर पर सोमवार को पड़े तो सोम प्रदोष, शनिवार को पड़े शनि प्रदोष। वहीं, गुरुवार को प्रदोष पड़े तो इसको गुरु प्रदोष कहा जाता है , मंगलवार को भौम प्रदोष कहा जाता है।
असल में सावन का दूसरा प्रदोष भी मंगलवार के दिन पड़ेगा, इसलिए यह भौम प्रदोष है। आइए आपको बताते हैं इसकी सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है?

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही प्रदोष व्रत का शुभ मुहू्र्त इस प्रकार है-

 - त्रयोदशी तिथि आरंभ-  25 अगस्त 2026, मंगलवार, प्रातः 06 बजकर 20 मिनट से

 - त्रयोदशी तिथि समापन -  26 अगस्त 2026, बुधवार, प्रातः 7 बजकर 59 मिनट पर

 - खासतौर पर प्रदोष व्रत हमेशा उसी दिन मान्य जाता है, जिस दिन प्रदोष काल का शुभ समय मिल रहा होता है, इसलिए सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को ही मनाया जाएगा। क्योंकि यह व्रत मंगलवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जा रहा है।

प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
-सावन प्रदोष व्रत ब्रह्रा मुहूर्त- 25 अगस्त, प्रातः 04 बजकर 27 मिनट से प्रातः 05 बजकर 11 मिनट तक
-अभिजीत मुहूर्त- प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक
-विजय मुहूर्त दोपहर- 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक
-प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त- सायं 06 बजकर 51 मिनट से रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक
 - क्योंकि भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी शुभ मानी जाती है, तो आप इसी शुभ मुहूर्त में भौम प्रदोष की पूजा करें।

सावन के दूसरे प्रदोष व्रत का महत्व क्या है?
इस बार सावन का दूसरा प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ रहा है, इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। इसलिए इस व्रत का माहात्म्य और ज्यादा बढ़ जाता है। वैसे यह व्रत मंगलवार को रखा जाएगा, इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। प्रदोष व्रत में आप भगवान शिव के साथ माता गौरी की पूजा करेंगे, तो आपकी कई समस्याओं दूर जाएंगी। इस दिन आप माता गौरी और भगवान शिव के साथ ही हनुमान जी का पूजन भी करें। ऐसा करने से आपको सभी बाधाएं दूर होगी। जो साधक इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उसका स्वास्थ्य और धन लाभ का आशीर्वाद मिलेगा। 

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में जीता ‘कनिजा ओपन’ का खिताब, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

हंगरी में कनिज्सा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश को भारतीय दूतावास, हंगरी ने बधाई दी. प्रणेश ने सेंट्रल यूरोप के इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया. Mon, 24 Aug 2026 02:30:28 +0530

  Videos
See all

NCR Pollution: NCR Pollution पर CM Yogi का बड़ा एक्शन,प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर होगी कार्रवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T21:00:31+00:00

Viral Video | चौराहे पर पुलिसवालों में ही मारपीट! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:50:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers