Video: हार्ट पेशेंट्स को बड़ी राहत: अब नहीं रहेगी जिंदगी भर स्टेंट रखने की मजबूरी, बिना जाली लगाए होगा इलाज
Metal Free Stent Angioplasty: दिल की धमनियों के ब्लॉकेज से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है. अब बिना मेटल स्टेंट लगाए भी एंजियोप्लास्टी संभव हो गई है. पटना स्थित जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कैथ लैब्स डायरेक्टर डॉ. शाहीन अहमद के अनुसार, अस्पताल में 'ड्रग इल्यूटिंग बैलून' (DEB) तकनीक से नियमित सफल इलाज किया जा रहा है. अब आपके जहन में यह सवाल आ रहा होगा कि कैसे यह तकनीक काम करती है, तो जानिए. इसमें साधारण बैलून से ब्लॉकेज खोलने के बाद दवा लगे विशेष बैलून को धमनी में फुलाया जाता है. दवा धमनियों की दीवारों में समा जाती है. बैलून को बाहर निकाल लिया जाता है. जिससे शरीर में कोई मेटल नहीं छूटता. इससे मरीज के शरीर में मेटल नहीं रहता, ब्लड थिनर की दवाइयों की डोज कम होती है. ब्लीडिंग का खतरा भी काफी घट जाता है. हालांकि, अत्यधिक जटिल या पूरी तरह बंद धमनियों में स्टेंट की जरूरत पड़ती है, लेकिन चयनित मरीजों के लिए यह 'मेटललेस एंजियोप्लास्टी' एक बेहतरीन विकल्प बन रही है.
मां को लकवा, पिता की मौत... कौन हैं 23 साल की ब्यूटी? जो खेलने वालीं हैं भारत के लिए पहला हॉकी वर्ल्ड कप
Who is beauty dungdung Indian women hockey player: झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग के लिए पहला हॉकी वर्ल्ड कप सिर्फ करियर का सबसे बड़ा मौका ही नहीं, बल्कि मुश्किल हालात के बीच अपने पिता के सपने को पूरा करने का भी मौका है. बीमार मां की चिंता के बावजूद उनका पूरा फोकस भारत को जीत दिलाने पर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







