Responsive Scrollable Menu

Monsoon Gardening Tips : बरसात आते ही फरीदाबाद की नर्सरियों में टूट पड़े लोग, सब मांग रहे एक ही पौधा

Lemongrass benefits : बरसात आते ही फरीदाबाद की नर्सरियों में लेमन ग्रास की मांग बढ़ गई है. लोग इसे बालकनी और किचन गार्डन में लगा रहे हैं. आयुर्वेद कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा के मुताबिक, लेमन ग्रास चाय पाचन, गैस और पेट फूलने में राहत दे सकती है. तनाव और थकान में भी सुकून मिल सकता है. हालांकि इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं मानना चाहिए. डॉ. चेतन कहते हैं कि लेमन ग्रास की खुशबू मन को शांत करने में मदद करती है. इसकी सुगंध का इस्तेमाल अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है. दिन में एक से दो कप लेमन ग्रास चाय ली जा सकती है. हालांकि जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. लेमन ग्रास को सिर्फ हर्बल चाय के तौर पर ही नहीं, बल्कि सामान्य चाय में भी डाला जा सकता है.

Continue reading on the app

Luxury SUV: ऑडी Q3 न्यू जनरेशन का नए डिजाइन और फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Luxury SUV: ऑडी इंडिया ने देश में अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन Q3 का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की यह एंट्री-लेवल लग्जरी SUV मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़े बदलावों के साथ आने वाली है। मौजूदा Q3 भारत में करीब चार साल से बिक्री पर है। जून 2025 में ग्लोबल स्तर पर पेश की गई Q3 की तीसरी पीढ़ी को नए डिजाइन, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और कई आधुनिक फीचर्स के साथ जल्द ही भारतीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।

नया डिजाइन और लुक
थर्ड-जेनरेशन Audi Q3 में कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसके चलते SUV को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न लुक दिया गया है। फ्रंट में स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप मिलता है, जिसमें मुख्य हेडलाइट्स के ऊपर LED DRLs दिए गए हैं।

इसके अलावा SUV में पहले से बड़ी ग्रिल दी गई है, जिस पर Audi का नया 2D लोगो नजर आता है। फ्रंट और बॉडी पर कई ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। पुराने मॉडल की सीधी और शार्प डिजाइन के मुकाबले नई Q3 ज्यादा स्कल्प्टेड और एग्रेसिव नजर आती है।

नया शेप और प्रोफाइल
नई Audi Q3 में पुरानी शार्प बॉडी लाइन्स की जगह ज्यादा गोल और स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है। SUV के व्हील आर्च को बॉडी कलर में रखा गया है, जबकि कई अन्य मॉडलों में इन्हें ब्लैक फिनिश मिलती है।

इसमें 17 से 20 इंच तक के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा चौड़ा D-पिलर, कनेक्टेड LED टेल-लैंप, इल्यूमिनेटेड Audi लोगो और ज्यादा स्पोर्टी रियर बंपर इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स
भारत में आने वाली नई Q3 का केबिन मुख्य रूप से ब्लैक थीम में होने की उम्मीद है, जिसमें कॉन्ट्रास्टिंग कलर एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। डैशबोर्ड के बीच में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 11.9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

इसके अलावा SUV में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन और परफॉर्मेंस
नई Audi Q3 में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन बरकरार रखा जा सकता है। यह इंजन 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

इसके अलावा इसमें Audi का Quattro ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है, जो SUV की ड्राइविंग क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers