Responsive Scrollable Menu

नेस्ले-पेप्सिको समेत कई कंपनियों को 150 नोटिस:FSSAI की भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावे पर कार्रवाई; डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बताया कि उसने हाल के महीनों में 150 नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए गए हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सोशल मीडिया पोस्ट में हाल के महीनों में बड़ी कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। नियामक ने कहा, “भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।” इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई एफएसएसएआई ने उन कुछ बड़ी कंपनियों की सूची भी साझा की, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और मॉन्डेलेज इंडिया शामिल हैं। इसके अलावा कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पर्नो रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक के नाम भी सूची में हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में खाद्य कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ उसके कानून और नियमों के गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। नियामक ने एनर्जी ड्रिंक और शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। एफएसएसएआई ने बताया कि नियमों के उल्लंघन के कारण कई कंपनियों के प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं। अमेजन-फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस एफएसएसएआई ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे हैं। नियामक ने कहा कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। केएफसी और डोमिनोज समेत फूड चेन को नोटिस एफएसएसएआई ने केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस संस्थानों को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। पिछले साल एफएसएसएआई ने कई फाइव स्टार होटलों को भी नोटिस जारी किए थे। इसी हफ्ते की शुरुआत में नियामक ने बताया था कि नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Ramdev Baba News: रामदेव पर ये क्या बोलने लगे बृजभूषण ? #babaramdev #brijbhushansharansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:21:35+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers