बाइक का लगा ब्रेक और शरीर के आर-पार हुईं सरिया, तड़प-तड़प कर निकला दम, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा
केरल के त्रिशूर में शनिवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ है. हादसा कुट्टनेल्लूर इलाके में एक मॉल के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार शेरिन जॉन की मौके पर ही मौत हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहा एक ऑटो रिक्शा अचानक बीच सड़क पर यूटर्न लेता है. ऑटो के पीछे बाइक से आ रहे शेरिन को अचानक ब्रेक लगाकर रुकना पड़ता है. उनके ठीक पीछे लोहे की सरिया लदी एक पिकअप वैन भी चल रही थी. बाइक के अचानक रुकते ही पिकअप वैन को भी ब्रेक लगाना पड़ा.बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में रखी लोहे की सरिया ठीक से बंधी नहीं थीं. अचानक ब्रेक लगने के कारण सरिया आगे की तरफ खिसक गईं और शेरिन के शरीर में जा घुसीं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शेरिन को सरियों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है.
नितिन नवीन की नई बीजेपी टीम के साथ पीएम मोदी की पहली बैठक, चुनाव से लेकर वंदे मातरम् तक क्या हुई बात
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पहली बड़ी बैठक हुई. इस 65 सदस्यीय नई टीम में 51 नए चेहरे शामिल हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से बातचीत की. इस बैठक में क्या-क्या बात हुई, चलिये जानते हैं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









