Responsive Scrollable Menu

ब्रिटास का वैष्णव को पत्र: मेंगलुरु क्षेत्र के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव वापस लेने का आग्रह

ब्रिटास का वैष्णव को पत्र: मेंगलुरु क्षेत्र के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव वापस लेने का आग्रह

Continue reading on the app

Surinder Choudhary ने Kishtwar कांड पर दी चेतावनी, बच्चों पर हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शिक्षक द्वारा नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म करने और गर्भपात की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो जाने की घटना की शनिवार को कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा, अन्याय और क्रूरता बर्दाश्त नहीं करेगी। चौधरी ने इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली’’ बताते हुए कहा कि मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लड़कियों या बच्चों के खिलाफ किसी भी तरह का अन्याय और क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह किसी के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है और उसे सजा नहीं मिलेगी। पुलिस के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के चात्रू क्षेत्र निवासी आदिवासी समुदाय की 15-वर्षीय लड़की से उसके स्कूल के शिक्षक ने कई महीनों तक कथित रूप से दुष्कर्म किया। इसके कारण वह गर्भवती हो गई और गलत तरीके से गर्भपात कराने के प्रयास के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो हुआ उसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में नहीं आती है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह किसी भी व्यक्ति, खासकर लड़कियों के साथ अन्याय होने देने का बहाना नहीं हो सकता। चौधरी ने कहा, ‘‘अगर ऐसी घटनाएं बढ़ती रहीं तो उमर अब्दुल्ला सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।’’ उपमुख्यमंत्री ने इससे पहले जम्मू के एक सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात की और अस्पताल में छात्राओं को ‘रिसेप्शन काउंटर’ पर तैनात किए जाने पर नाराजगी जताई तथा तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रबंधन ठीक तरह से नहीं होने की शिकायत मिलने के बाद वह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर हैरानी हुई कि पढ़ाई के लिए आई छात्राओं को ‘रिसेप्शन’ पर बैठाया गया था, जबकि यह उनका काम नहीं है।’’ इस बीच, घटना के विरोध में जम्मू, किश्तवाड़ और डोडा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन जारी रहे। प्रदर्शनकारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।

Continue reading on the app

  Sports

अरे कामिंडु आ जाओ भाई, लेट हो रहा है...श्रीलंकन टीम को छेड़ते रहे सरफराज खान

सरफराज खान को भले ही दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अपने मजाकिया अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद बतौर सब्टिट्यूट फील्डर उन्हें ग्राउंड पर बुलाया गया. वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान लगातार श्रीलंकन बल्लेबाजों पर कमेंट्स करते रहे. किसी की खिल्ली उड़ाते दिखे तो किसी को उकसाते नजर आए. स्टंप कैमरे में उनकी सारी बातें रिकॉर्ड हो गई. Tue, 25 Aug 2026 17:56:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers