Responsive Scrollable Menu

Politics में आने से पहले युवा अनुभव लें, Pramod Sawant ने दी सलाह

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहिए। विजयवाड़ा में आयोजित ‘विकसित भारत 2047: युवा राजनीतिक नेताओं के संवाद’ को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आने के बाद बड़े पदों पर नजर रखने के बजाय जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में आने से पहले युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना महत्वपूर्ण है।’’ सावंत ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सावंत ने युवा नेताओं से नीति निर्माता, जमीनी स्तर पर संगठनकर्ता, प्रौद्योगिकी के उपयोगकर्ता और ‘‘सामाजिक उद्यमी’’ के रूप में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे लोगों के लिए सुलभ और जवाबदेह रहें, समावेशी व नवोन्मेषी सोच अपनाएं तथा राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Continue reading on the app

BJP के नए पदाधिकारियों से मिले PM Modi, जीत का दिया मंत्र, Youth पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नए नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी ने अपनी संगठनात्मक रणनीति और आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए बैठकों का एक सिलसिला शुरू किया है। इससे पहले दिन में, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे युवा संवाद यानी युवाओं के साथ लगातार बातचीत को प्राथमिकता देने को कहा।
 

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge ने Vande Mataram पर BJP को घेरा, कहा- गांधी और पटेल ने तय किया था यह रूप


सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आने वाले दिनों में युवाओं तक पहुंचने के लिए बड़े कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि 14 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों तक पहुंचने के लिए कोई अभियान कैसे तैयार किया जाए। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने के कांग्रेस के फ़ैसले की शनिवार को एक प्रस्ताव पारित करके निंदा की और कहा कि वह राजनीतिक सहूलियत या तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रगीत के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा ने यहां अपने नए पदाधिकारियों की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा कि कांग्रेस देश के संवैधानिक संस्थानों या कानूनों को दरकिनार नहीं कर सकती। 

भाजपा ने घोषणा की कि वह ‘वंदे मातरम्’ की महत्ता को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक की अध्यक्षता की तथा बाद में ‘एक्स’ पर प्रस्ताव साझा किया। भाजपा का प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को अपने 1937 के प्रस्ताव को मानने का फैसला किया। इसके तहत अब पार्टी के सभी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के सिर्फ दो ही अंतरे गाये जायेंगे। नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज, 22 अगस्त 2026 को, ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत को संजोकर रखने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।
 

इसे भी पढ़ें: Champai Soren ने Jharkhand में भर्ती परीक्षा विवाद पर CBI जांच की मांग उठाई


उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस कार्य समिति के 19 अगस्त, 2026 के उस फैसले की ‘कड़ी निंदा और स्पष्ट तौर पर विरोध’ करती है, जिसमें 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ शुरुआती दो अंतरे को गाने तक सीमित कर दिया गया है। नवीन ने कहा कि भाजपा राष्ट्र गीत को ‘सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण या संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति’ का शिकार बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सहूलियत या तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और विरासत से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ नवीन ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का कोई प्रस्ताव देश की संवैधानिक संस्थाओं या कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 1937 का कोई ‘राजनीतिक समझौता’ 1950 के संवैधानिक प्रावधानों और 2026 में संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं हो सकता। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Dhananjaya de Silva का खुलासा, Sri Lanka को टेस्ट क्रिकेट में खली 140 Kmph वाले तेज गेंदबाजों की कमी

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरने की तैयारी कर रही है और इसी बीच कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर एक अहम कमी की ओर ध्यान दिलाया है। उनका मानना है कि श्रीलंका को ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है जो लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल सकें। मौजूदा समय में टीम के पास इस स्तर की गति वाला केवल एक गेंदबाज है।

धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि वह चाहते हैं कि श्रीलंका के पास कम से कम दो या तीन ऐसे तेज गेंदबाज हों, जिनके पास 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हो। उन्होंने माना कि मौजूदा संसाधनों को देखते हुए असिता फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ही टीम के लिए सबसे उपयुक्त जोड़ी हैं।

असिता फर्नांडो पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। वह करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ अपनी सटीक गेंदबाजी और निरंतरता के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं, लाहिरू कुमारा के पास ज्यादा गति है, लेकिन उनका करियर चोटों से प्रभावित रहा है। 36 टेस्ट मैचों में कुमारा ने 106 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 36.38 रहा है।

पहले टेस्ट में भी कुमारा का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। गाले में उन्होंने 104 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। इसके बावजूद धनंजय का कहना है कि उपलब्ध विकल्पों में कुमारा ही असिता के साथ सबसे बेहतर तालमेल बनाते हैं।

गौरतलब है कि श्रीलंका के पास दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और मतीशा पथिराना जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि, चमीरा ने अपना पिछला टेस्ट 2021 में खेला था। चोटों के इतिहास और सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनकी अहमियत को देखते हुए श्रीलंका ने उन्हें मुख्य रूप से छोटे प्रारूपों के लिए संभालकर रखा है। मदुशंका गाले में टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन घरेलू प्रतियोगिता में खेलने के लिए उन्हें टीम से बाहर किया गया था।

धनंजय ने यह भी कहा कि श्रीलंका के तेज गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले 15 वर्षों में श्रीलंका की धरती पर केवल नुवान प्रदीप ने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे। इसके मुकाबले विदेशी तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका में 14 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

बता दें कि धनंजय की कप्तानी में श्रीलंका ने घरेलू मुकाबलों में भी दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की नीति अपनाई है। उनका मानना है कि अगर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज घरेलू परिस्थितियों में विकेट लेना सीख जाते हैं तो विदेशों में भी उनका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। उनका कहना है कि टीम को तेज गेंदबाजी के विकल्प बढ़ाने पर जल्द काम करना होगा और आने वाले समय में ऐसे गेंदबाज तैयार करने होंगे।
Sun, 23 Aug 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

Delhi News | 15 साल का बच्चा नाले में गिरकर लापता | Delhi Latest News | Delhi Jasola News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T16:17:14+00:00

Rubika Liyaquat Live | Garjana | बीच डिबेट में Radhika Khera पर क्यों गुस्सा हो गए तहसीन पूनावाला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T16:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers