Responsive Scrollable Menu

Mathura में GLA University छात्रा की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुदी गांव निवासी अंकिता तिवारी के रूप में हुई है।

वह जीएलए विश्वविद्यालय में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि अंकिता अपने भाई अंशुमान के साथ वृंदावन के ओमैक्स सिटी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, अंकिता का भाई भी जीएलए विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह अंकिता स्कूटी से विश्वविद्यालय के लिए निकली थी जबकि अंशुमान ऑटो से उसके पीछे आ रहा था। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही अंकिता जैंत थाना क्षेत्र के पास एक मोड़ पर पहुंची, तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से अंकिता की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में एक अन्य छात्र घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अंशुमान ने अंकिता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैंत थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि अंकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Continue reading on the app

Gorakhpur Jail के विचाराधीन कैदी समीर शेख की अस्पताल में मौत, घरेलू हिंसा मामले में था बंद

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार में बंद 30 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पीपीगंज के जसवल बाजार निवासी समीर शेख के रूप में हुई है।

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शेख को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में अदालत के आदेश के बाद 19 अगस्त को जिला कारागार भेजा गया था। उन्होंने बताया कि शेख लंबे समय से शराब का सेवन करता था और यकृत व गुर्दे संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। अधिकारियों ने बताया कि 21 अगस्त की देर शाम जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरा पड़ा।

जेल अधीक्षक के अनुसार, शेख को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने आपातकालीन विभाग में जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया। पांडे ने बताया कि एक विशेषज्ञ चिकित्सक ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे शेख को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने शेख के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: 2 टेस्ट में 0 रन…. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खाता नहीं खोल सका बांग्लादेश का ये बल्लेबाज

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली मगर उसमें 3 पारियां खेलने के बाद भी लिट्टन दास का खाता नहीं खुला. Sun, 23 Aug 2026 14:43:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Pakistan के Bahawalpur में फिर से आतंकी कैंप सक्रिय | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:42:36+00:00

Lucknow News : Mid Day Meal समारोह में बच्चे संग CM योगी का खास पल #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:42:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers