Responsive Scrollable Menu

मनन मिश्रा फिर विवादों में, बीसीआई के को-चेयरमैन ने अनियमितता का आरोप लगा मांगा इस्तीफ़ा

बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के को-चेयरमैन वाईआर सदाशिव रेड्डी ने 15 दिन में मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है.

Continue reading on the app

रायपुर में प्रोफेसर ने एंडोस्कोपी कैमरे से पेपर लीक किया:सुई से लिफाफे में छेदकर वीडियो बनाया; फिर छात्रों को बेच दिया, 6 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रोफेसर ने इंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन कर पेपर लीक किया। पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र वाले सीलबंद लिफाफे में छेद करने के लिए सुई और नुकीले उपकरण का इस्तेमाल किया। फिर एंडोस्कोपी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डालकर प्रश्नपत्र स्कैन कर लिया। इसके बाद कंटेंट को हाथ से लिखकर छात्रों को बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र का पेपर लीक हुआ है। 7 अगस्त को B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर की प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त को सेकंड ईयर की कीटशास्त्र परीक्षा थी। दोनों परीक्षाएं विश्वविद्यालय से जुड़े 28 कृषि कॉलेजों में होनी थीं। पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित कर दी। देखिए पहले ये तस्वीरें- मास्टरमाइंड निजी कॉलेज में प्रोफेसर मास्टरमाइंड प्रोफेसर का नाम योगेश सोनकेसरिया है। वह दुर्ग जिले के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में साल 2019 से प्रोफेसर है। पिछले करीब एक साल से वह अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लेने के लिए रायपुर कृषि महाविद्यालय आता था। 17 अगस्त को योगेश उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय आया था। इसी दौरान उसने आने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लिए। सभी पेपर कॉलेज में रखने के बाद उसने 20 अगस्त की परीक्षा के कीटशास्त्र विषय का पेपर वाला लिफाफा अपने घर ले गया। योगेश ने घर पर लिफाफे में सुई और नुकीले उपकरण से छोटा छेद किया। इसके बाद मोबाइल कैमरा अंदर डालकर प्रश्न पत्र का वीडियो बना लिया। फिर प्रश्न पत्र की सामग्री की नकल तैयार की और उसे अपने कॉलेज के छात्रों को 11 हजार रुपए में बेच दिया। अजय नायक ने पेपर त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू को दिया। पेपर लीक की जानकारी कवर्धा कृषि कॉलेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ई-मेल के जरिए मिली। इसके बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 6 घंटे में पेपर लीक का खुलासा मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस को दुर्ग निवासी अनुज मिंज के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में अलग-अलग टीमें भेजी गईं। करीब 36 घंटे की लगातार जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक के पूरे मामले का खुलासा किया। 11 हजार रुपए, 6 मोबाइल समेत सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपए कैश, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल जब्त किया है। 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पोर्टल हैक, पेपर-लीक की आशंका:एग्जाम से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र मिलने का दावा, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कर रही जांच देशभर में चर्चित रहे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पेपर लीक का मामला अभी विवादों में है। छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक हो गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि क्वेश्चन पेपर भी लीक हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट

सोमवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन, ध्रुव जुरेल के शतक और भारत के दोहरे प्रहार ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत के 503/9 पर पारी घोषित करने के बाद, श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल 8/2 के स्कोर पर खत्म किया, जिसमें डेब्यू करने वाले कामिल मिशारा (5*) नाबाद रहे। श्रीलंका अभी 495 रन पीछे है। भारत ने आखिरी सेशन की शुरुआत 475/8 के स्कोर से की, जिसमें जुरेल (95*) और मोहम्मद सिराज (0*) नाबाद थे।
 

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना


जुरेल और सिराज ने कई डॉट बॉल खेलीं, क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज तिहरे अंक तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। सिराज ने 18वीं गेंद पर अपना खाता खोला। आखिरकार जुरेल ने 171 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया, इस दौरान वे रन-आउट होने से भी बचे। 99 से तिहरे अंक तक पहुंचने के लिए जुरेल ने 13 डॉट बॉल खेलीं। 100 रन पूरे करने के बाद, जुरेल ने असिथा फर्नांडो की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक छक्का लगाया। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने 29 गेंदों में 3 रन पर आउट कर दिया। भारत का स्कोर 489/9 था।

जुरेल ने असिथा की गेंद पर एक और छक्का जड़ा, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की मदद से भारत ने 138 ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने 503/9 पर अपनी पारी घोषित कर दी, जिसमें जुरेल (115*) और प्रसिद्ध (4*) नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए असिथा (4/106) सबसे अच्छे बॉलर रहे, जबकि प्रभात और केशरा नुवानथा को दो-दो और लाहिरू कुमारा को एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत बहुत खराब रही; लाहिरू उदाना (1) का बाहरी किनारा (आउटसाइड एज) लेकर गेंद थर्ड स्लिप पर खड़े यशस्वी जायसवाल के पास चली गई। श्रीलंका का स्कोर 1/1 हो गया। खराब रोशनी के कारण भारत ने स्पिनरों को गेंदबाजी के लिए बुलाया। मानव सुथार ने कमाल दिखाया और प्रभात को सिर्फ़ दो रन पर LBW आउट कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 8/2 हो गया और दिन का खेल खराब स्थिति में खत्म हुआ, क्योंकि उनका नाइटवॉचमैन भी आउट हो चुका था।

इससे पहले, दूसरे दिन बारिश के कारण दूसरा सेशन जल्दी खत्म होने से पहले भारत का स्कोर 475/8 था। जुरेल 95 रन पर नाबाद थे - अपने पहले टेस्ट शतक से बस पांच रन दूर - और दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज थे। सजुरेल ने अपने स्कोर में 36 रन जोड़े और 95 तक पहुँचे; उन्होंने भरोसेमंद बल्लेबाजी करते हुए भारत के निचले क्रम (लोअर ऑर्डर) की जिम्मेदारी संभाली। खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा और दूसरे दिन चाय का ब्रेक जल्दी लेना पड़ा, तब तक जुरेल और मोहम्मद सिराज नाबाद थे।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क


लंच के बाद 419/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए, भारत ने दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत (89 गेंदों में 69 रन) का विकेट खो दिया, जिन्हें केशरा नुवानथा ने आउट किया। पंत के आउट होने के बाद, मानव सुथार क्रीज पर जुरेल के साथ जुड़े और 39 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद प्रभात जयसूर्या ने पारी का अपना पहला विकेट लिया। सुथार ने 51 गेंदों में 18 रन बनाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 24 Aug 2026 18:19:00 +0530

  Videos
See all

Gurugram Rains: भारी बारिश से गुरुग्राम की सड़कें बनी तालाब! #weather #shorts #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T13:45:34+00:00

Fake CBI Raid: फर्जी CBI टीम कारोबारी के घर रेड करने पहुंची । Delhi News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T13:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers