Responsive Scrollable Menu

Hafiz Saeed NIA Summons: पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर कसा शिकंजा; विदेश मंत्रालय के जरिए समन भेजेगी NIA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके सरगना हाफिज सईद पर शिकंजा कस दिया है।

हमले में 26 बेकसूर लोगों की जान गई थी। जांच एजेंसी ने हाल ही में हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद अब जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में उसका ट्रायल शुरू कराने की औपचारिक कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

​विदेश मंत्रालय के जरिए भेजा जाएगा कोर्ट समन
एनआईए की ओर से आतंकी सरगना हाफिज सईद को कोर्ट का समन भारत के विदेश मंत्रालय के जरिए औपचारिक रूप से पाकिस्तान भेजा जाएगा। इस समन के जरिए 76 वर्षीय हाफिज सईद को जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में ट्रायल के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा।

विशेष जज द्वारा पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका है, ताकि उसे न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जा सके।

​सप्लीमेंट्री चार्जशीट में साजिश और युद्ध छेड़ने का आरोप
एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि पहलगाम हमले की पूरी साजिश सीमा पार पाकिस्तान में हाफिज सईद और उसके हैंडलर्स ने रची थी। एजेंसी ने उसे व्यक्तिगत रूप से और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा तथा उसके मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के प्रमुख के रूप में आरोपी बनाया है।

उस पर भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंक फैलाने की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

​पेश न होने पर बिना हाजिरी के चलेगा ट्रायल और आएगा फैसला
यदि हाफिज सईद अंतरराष्ट्रीय कानूनी समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं होता है, तो एनआईए कोर्ट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 356 के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। इस कानूनी प्रावधान के तहत अदालत भगोड़े आरोपी की गैर-मौजूदगी में भी ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर सकती है और अंतिम फैसला सुना सकती है।

Continue reading on the app

Delhi BJP Special Team: दिल्ली बीजेपी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए बनाई स्पेशल टीम, नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता शामिल

Delhi BJP Special Team: भारतीय जनता पार्टी ने Gen-Z  युवाओं को साधने के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आज 22 अगस्त शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने  दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की।

इस मीटिंग में  Gen-Z  युवाओं से जुड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें  स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल है।   

युवाओं से संवाद और उनकी समस्या को समझना

भाजपा अब कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की सोच और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही युवाओं के साथ सीधे संवाद करने की कोशिश करेगी। मीटिंग में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।   

दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक कवायद के तहत तीन अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

स्पेशल टीम का क्या उद्देश्य है ?

Gen-Z से जुड़ने के लिए इस टीम का उद्देश्य युवा वोटरों के साथ संवाद और अलग-अलग गतिविधियों की सहायता से सीधा संपर्क बनाना है। जिससे युवाओं के विचारों को अपने एजेंडे में पार्टी शामिल करना चाहती है।  

मीटिंग में आने वाले चुनावों को लेकर BJP की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। अगले साल 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।  

बताया जा रहा है कि नितिन नवीन BJP के प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों में राज्यों में संगठन की स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। 

BJP ने 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल और विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।  

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: ऐतिहासिक ब्रॉन्ज के साथ ट्रीसा-गायत्री का सफर खत्म, सेमीफाइनल में चीन से मिली हार

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को विमेंस डबल्स में 2011 के बाद से कोई भी मेडल नहीं मिला था और इस इंतजार को ट्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने 15 साल बाद खत्म किया, वो भी अपने ही देश में. Sat, 22 Aug 2026 19:48:54 +0530

  Videos
See all

Yemen-Somalia के पास 22 भारतीय नाविकों को Pirates ने किया Hijack! Horn of Africa में फिर बढ़ा खतरा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T15:46:27+00:00

Iran Nuclear Weapons: परमाणु हथियार पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम! | Donald Trump | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T15:43:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers