Responsive Scrollable Menu

Akhilesh Yadav बोले सपा कभी नहीं तोड़ेगी गठबंधन, BJP से जारी रहेगी लड़ाई

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन नहीं तोड़ेगी और उसकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर बड़े कारोबारी समूहों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। सपा 2024 में हु‍ए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा थी।

सपा और कांग्रेस के नेता लगातार यह दोहरा रहे हैं कि दोनों दल 2027 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। यादव ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती। जब समाजवादी पार्टी किसी के साथ आगे बढ़ती है तो उसके साथ खड़ी रहती है और समाजवादियों ने हमेशा अपने वादे निभाए हैं।” उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का भी जवाब दिया।

योगी ने शुक्रवार को सपा के ब्राह्मणों पर पकड़ बनाने की कोशिश को लेकर समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि “ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं।” उन्होंने कहा था कि सपा ने ‘पी को पहले ‘पिछड़ा’ बताया, फिर ‘पंडित’ कर दिया और किसी दिन ‘पी’ की परि‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे...।’’ अखिलेश यादव ने योगी की इस टिप्पणी पर कहा कि ऐसे शब्दों के खेल से भाजपा के सिद्धांत नहीं बदलते। उन्होंने कहा, “अगर मैं कहूं कि भाजपा का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ है, तो सिद्धांत नहीं बदलता। सिद्धांत कभी नहीं बदलते।” यादव ने कहा कि सपा का लक्ष्य समाजवादी विचारधारा और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आंदोलन के माध्यम से सामाजिक न्याय पर आधारित सरकार बनाना है।

यादव ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “वे पीडीए से डरे हुए हैं और इसलिए पीडीए की परिभाषाएं बदल रहे हैं। तकलीफ जितनी बढ़ेगी, पीडीए उतना ही मजबूत होगा।” पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि त्योहारों के नजदीक आने के साथ जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, “आज हर चीज महंगी हो रही है, डीजल, पेट्रोल और अन्य सभी सामान महंगे हो रहे हैं।” यादव ने सरकार से सवाल किया कि चीनी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं।

उन्होंने एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा, “वे मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथनॉल मिला रहे हैं और मुनाफे के लिए चीनी महंगी कर रहे हैं। सवाल यह है कि यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है?” यादव ने प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के सरकार के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अब भी करीब 15 करोड़ लोगों को सब्सिडी वाला राशन दिया जा रहा है और पूछा, “उन 15 करोड़ गरीब लोगों की प्रति व्यक्ति आय क्या है?” यादव ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की प्रस्तावित व्यवस्था पर कहा कि सपा चाहती है कि उसके सहयोगियों को अधिक सीट मिलें।

उन्होंने कहा कि सहयोगियों को पहले के मुकाबले चार गुना अधिक सीट दी जानी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर अन्याय और विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। यादव ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजनाओं को लेकर कहा कि सपा पहले ही 40 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा कर चुकी थी और अब भाजपा भी इसी तरह के वादे कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब सच बोलना मुश्किल हो गया है और पत्रकार दबाव में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आजकल सच बोलना गलत माना जाता है। अगर आप सच बोलेंगे तो आप पर हमला होगा।

आज सच बोलना मुश्किल हो गया है।” यादव ने पार्टी के सांसदों के अलग होने की खबरों पर कहा कि परिवारवाद कभी-कभी पार्टी के लिए फायदेमंद भी हो सकता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसदों में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी का उदाहरण देते हुए कहा, “क्या आपने कभी सोचा है कि पूरी पार्टी क्यों नहीं टूटी? क्योंकि एक ही परिवार के पांच सांसद थे।

हमारे पास कई मुस्लिम सांसद और कुछ पक्के समाजवादी भी थे, इसलिए संख्या नहीं बढ़ सकी।” सपा प्रमुख ने कहा, “कभी-कभी परिवारवाद के भी अपने फायदे होते हैं। मैं आपको यह भी बता रहा हूं।” यादव ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़े समुदायों के बच्चों की संख्या सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अधिक है और सपा सरकार बनने पर इनकी स्थिति सुधारने के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

Continue reading on the app

MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! फार्मर आईडी, सस्ता खाद और दिन में बिजली… CM मोहन यादव के बड़े ऐलान

MP में किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए फार्मर ID बन रही है। अब 0% ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने में 1 साल की मोहलत और सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Ramdev Baba News: रामदेव पर ये क्या बोलने लगे बृजभूषण ? #babaramdev #brijbhushansharansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:21:35+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers