कल का मौसम: 23 अगस्त को 15 राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी से ओडिशा तक IMD ने दिया ये अलर्ट
Weather Update: देश भर में मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने और तेज आंधी-तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
बठिंडा: अचानक धू-धू कर जलने लगी स्कूल बस, अंदर फंसे थे 43 मासूम बच्चे, खिड़कियां तोड़कर बचाई जान
बठिंडा के बीबी वाला रोड पर एक प्राइवेट स्कूल बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना के समय बस में 43 बच्चे सवार थे. वे स्कूल की छुट्टियों के बाद घर लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, बीबी वाला रोड पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई. आग देखते ही बस के अंदर बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालात को देखते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद ली. बच्चों को बाहर निकालने के लिए बस की खिड़कियां तोड़ी गईं. एक-एक कर सभी 43 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. ड्राइवर की सूझबूझ और राहगीरों की मदद से बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह है कि किसी बच्चे के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News18







