Responsive Scrollable Menu

3 बहनों की कब्र खुदवाकर निकाली लाशें, VIDEO:बैंगन का भरता-रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत; छतरपुर में 1 घंटे के अंदर तीनों की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने पहले तीनों के शव दफना दिए, लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाए। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घर में बने खाने के सैंपल भी लिए गए हैं। मामला पिपौरा गांव का है। मातगुवां पुलिस के मुताबिक, मृतकों में पूनम कुशवाहा (9), मनीषा (5) और चाहत कुशवाहा (9 माह) शामिल हैं। शुक्रवार रात घर में बैंगन का भरता और रोटी बनी थी। दो बच्चियों ने खाना खाया था, जबकि चाहत ने सिर्फ मां का दूध पिया था। शनिवार सुबह तीनों की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। तीनों की मौत लगभग 1 घंटे के अंदर हुई है। एक बच्ची को उल्टी हुई, फिर दूसरी की तबीयत बिगड़ी परिजन ने बताया- शनिवार सुबह एक बच्ची को उल्टी हुई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरी बच्ची की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। वहीं, 9 माह की चाहत की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिजन ने उनके शव दफना दिए थे। तीनों शव दफनाने के बाद पुलिस को मिली सूचना मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने बताया- सरपंच के माध्यम से पुलिस को तीन बच्चियों की मौत और शव दफन किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घर में बने खाने के सैंपल लिए कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने घर में बने भोजन के सैंपल लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्चियों के बिसरा सैंपल भी लिए जाएंगे। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौतों का खुलासा सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता के अनुसार, शनिवार सुबह एक के बाद एक बच्चियों की तबीयत बिगड़ी थी। अभी मौत की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमॉर्टम, बिसरा और भोजन के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के धरमपुर में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने भोजन करने के कुछ देर बाद पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की। उन्हें उपचार के लिए इंदौर के अरविंद अस्पताल लाया गया, जहां 19 बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें 4 बच्चों को आईसीयू में भी रखा गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:दंपती का जहर खाकर सुसाइड; महिलाओं को फ्री iPhone मिलेगा; गर्लफ्रेंड से मिलने 1000Km दूर पहुंचा

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर दंपती के सुसाइड से जुड़ी रही। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दंपती ने सल्फास खाया, दोनों की मौत चंडीगढ़ से सटे मोहाली जीरकपुर में दंपती ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी गगनदीप कौर और पति हाकम सिंह दोनों की मौत हो गई। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें स्कूल के सहपाठी रहे एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए ठगने का आरोप है। एजेंट ने पहले कनाडा भेजने, फिर जॉर्जिया और इटली भेजने का झांसा दिया। दोनों ने उसे 18-18 लाख रुपए दिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा गया। पुलिस सुसाइड नोट और लेन-देन की जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 2. जेल में बंद पपलप्रीत को उम्मीदवार बनाया असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के संगठन अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मजीठा सीट से पपलप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पपलप्रीत अमृतपाल के प्रमुख सहयोगी और पूर्व मीडिया सलाहकार रहे हैं। वह फिलहाल गोइंदवाल साहिब जेल में NSA के तहत बंद हैं। संगठन इससे पहले बसी पठाना से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुका है। मजीठा SAD का मजबूत गढ़ है, जहां गनीव कौर मजीठिया विधायक हैं। 41 वर्षीय पपलप्रीत कंप्यूटर साइंस में PG डिप्लोमा कर चुके हैं। उन पर 2015 में देशद्रोह, UAPA समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पपलप्रीत की अमृतपाल की फरारी के वक्त रेहड़े पर बाइक लादकर ले जाने की फोटो खूब वायरल हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. हवारा ने कस्टडी पैरोल से किया इनकार पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में मंडोली जेल में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए मंजूर कस्टडी पैरोल लेने से इनकार कर दिया है। हाई-रिस्क कैदी होने के कारण उसे तीन दिन की कस्टडी पेरोल के दौरान सशस्त्र पुलिस सुरक्षा दी जानी थी, लेकिन हवारा ने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने से मना कर सामान्य पेरोल की मांग की है। अब जेल के शीर्ष अधिकारी उसके अनुरोध पर फैसला लेंगे। इससे पहले CM भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पेरोल देने की सिफारिश की थी। हवारा की 80 वर्ष से अधिक उम्र की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। 31 अगस्त 1995 के बम धमाके में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। हवारा को 2007 में मौत की सजा हुई, जिसे 2010 में उम्रकैद में बदला गया (पढ़ें पूरी खबर) 4. फैक्ट्री मालिक की गला काटकर हत्या लुधियाना में कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले एक 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के एक दोस्त पर लगा है जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं। पुलिस ने बताया है कि मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोटो स्विच ऑफ आ रहा है। मृतक की पहचान जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है। लुधियाना के हैबोवाल थाना के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में उसकी फैक्ट्री है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. सैनिटाइजर छिड़ककर लड़की को आग लगाई मोहाली में नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया। एक युवक उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने इसका विरोध किया तो शुक्रवार को वह दो साथियों के साथ घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद कमरे को बाहर से लॉक कर आरोपी फरार हो गए। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। किशोरी को जब तक कमरे से निकाला तब तक वो करीब 80% झुलस चुकी थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से किशोरी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था और कई बार राह चलते छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत एक महीने पहले उन्होंने पुलिस को भी दी तो उसने तब माफी मांग ली थी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. स्कूल बस में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला बठिंडा में प्राइवेट स्कूल बस में आग लग गई। इस बस में करीब 35 स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना बीबी वाले रोड पर बर्गर किंग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यह बस सिल्वर ऑक्स स्कूल की थी। बस के ड्राइवर बब्बू नंद लाल ने बताया कि जब वह बच्चों को स्कूल से घर छोड़ रहे थे, तभी बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत बस को किनारे रोका। ड्राइवर ने बच्चों की मदद से कुछ खिड़कियां तोड़ीं और बच्चों को बाहर निकाला। (पढ़ें पूरी खबर) 7. CM की पत्नी पर लगे आरोपों का NHRC ने लिया संज्ञान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सीएम भगवंत मान की पत्नी पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोपों का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने को कहा है। नोटिस में एक रिटायर्ड जज के सार्वजनिक रूप से दिए गए कथित बयान का उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पंजाब में एक रेप केस को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, यह मांग पंजाब के सीएम की पत्नी द्वारा की गई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 8. नानकसर गुरुद्वारे में बेअदबी, पेचकस मार 2 घायल किए कनाडा के एडमंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब में 21 अगस्त सुबह करीब 5 बजे बेअदबी की कोशिश हुई। 27 साल का युवक पेचकस लेकर गुरुद्वारे में घुसा और गुरु ग्रंथ साहिब की ओर बढ़ने लगा। रोकने पर उसने दो सेवादारों पर पेचकस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। संगत ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से वांटेड था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। वह घटना से एक दिन पहले ही गंभीर हमले और पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में जेल से रिहा हुआ था। उसे हाफवे हाउस जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त iPhone कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने अब चंडीगढ़ की महिलाओं को फ्री iPhone देने का ऐलान किया है। त्रेहन का कहना है कि 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं का WhatsApp ग्रुप बनाया जाएगा। उन्हें दिए नंबर पर फोन कर ग्रुप में जुड़ना होगा और ‘जय माता दी’ लिखना होगा। लकी ड्रॉ की तारीख और iPhone की संख्या बाद में घोषित होगी। रोज करीब 5 ड्रॉ निकालने की योजना है। ग्रुप में मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल कर नाम रुकने वाली महिला को विजेता बनाया जाएगा। इससे पहले चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर बारिश और पुलिस हिरासत के कारण नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि परमिशन न मिलने से अब मंदिर-गुरुद्वारों में 500 और 1,000 रुपए के पेट्रोल कूपन बांटे जाएंगे। राकेश त्रेहन मूल रूप से अमृतसर के हैं और डिजिटल करेंसी, ऑनलाइन फाइनेंस, ट्रेडिंग व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके 10. नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने 1000Km दूर पहुंचा बॉयफ्रेंड प्रयागराज की 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका कथित बॉयफ्रेंड यूपी से लुधियाना पहुंच गया। दोनों ने घर से निकलकर फोकल पॉइंट में रहने की योजना बनाई, लेकिन परिवार ने मोबाइल लोकेशन से दोनों को ढूंढ निकाला। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद परिजन फोकल प्वाइंट पहुंचे और पहले नाबालिगा को सड़क पर घूमते पकड़ लिया। कुछ देर बाद आरोपी भी वहां पहुंचा तो परिवार ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिगा को करीब 14 दिन अपने साथ रखे रहा। आरोपी ने पुलिस को अपनी उम्र भी 15 साल बताई है, जिसकी जांच चल रही है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, 2 दशक से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Fastest to 500 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का जादुई आंकड़ा छूना हर गेंदबाज का सपना होता है. श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले का नाम आता है. इस खास लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी शामिल हैं. Sun, 23 Aug 2026 19:08:13 +0530

  Videos
See all

CM Himanta On Muslims: 'मुसलमान वंदे मातरम् गाना चाहते हैं ..' #shorts #muslims #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:44:53+00:00

Guldar Rescue Viral: कुएं में गिरा गुलदार, दहाड़ सुनकर जुटी ग्रामीणों की भीड़! | Bijnor #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers