जम्मू: स्कूल में घुसकर पुलिस ने की बच्चों की पिटाई, MLA की टीचर पत्नी के इशारे पर कार्रवाई का आरोप
जम्मू में स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का विवाद काफी बढ़ गया है. घटना से नाराज छात्रों के परिजन स्कूल के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की एक टीचर और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल की एक टीचर विधायक की पत्नी है. उन्होंने अपने विधायक पति का हवाला देते हुए पुलिस को स्कूल बुलाया. आरोप है कि पुलिस स्कूल के अंदर पहुंची और इसके बाद कुछ छात्रों के साथ मारपीट की गई.घटना के बाद बच्चों के परिवारों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि पुलिस को स्कूल के अंदर किस आधार पर बुलाया गया और बच्चों के साथ मारपीट के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है. परिजनों ने प्रशासन से मामले की समयबद्ध जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले शिक्षक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
'इस्लामिक NATO' क्या है, क्यों शामिल होना चाहता है बांग्लादेश और भारत के लिए कितनी टेंशन?
बांग्लादेश के इस रुख के पीछे उसकी बदलती विदेश नीति को अहम माना जा रहा है। ढाका पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच संतुलन साधने के साथ-साथ पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के साथ संबंध मजबूत कर रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan









