Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi के आवास बाहर सिख समुदाय का प्रदर्शन, Sajjan Kumar पर टिप्पणी का विरोध

कई सिख नेताओं और 1984 के सिख-विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी के पूर्व नेता सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘‘नायक’’ और “आदर्श” बताये जाने वाली टिप्पणियों को लेकर माफी की मांग की। कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

उन्हें 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। भारी पुलिस बैरिकेड के बीच वे गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हुए।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi सिर्फ फोटो के लिए धरने पर बैठे, BJP नेता Dilip Ghosh ने घेरा

डीएसजीएमसी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराये गये कुमार को क्या ‘‘नायक’’ माना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा जिस तरह के बयान दिये गये कि “सज्जन कुमार हमारे नायक हैं,” वे आपत्तिजनक हैं। राहुल गांधी को आज यह स्पष्ट करना होगा कि क्या सज्जन कुमार उनके नायक हैं।’’ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए, डीएसजीएमसी नेता ने गांधी से सिख समुदाय से माफी मांगने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के Pune कार्यक्रम पर BJP का आरोप, इन्फ्लुएंसर्स को दिए 35 हजार रुपये

उन्होंने कहा, ‘‘42 साल बाद हमारे परिवारों के जख्म फिर से हरे हो गए हैं। हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को इसे स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए।’’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कथित टिप्पणियों को लेकर गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं से माफी की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी शनिवार दोपहर जब गांधी के आवास के बाहर एकत्र हुए, तब पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया था।

Continue reading on the app

Amarnath Yatra के मुख्य अनुष्ठान शुरू, Pahalgam रवाना हुई Chhari Mubarak

भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ के शनिवार को पहलगाम रवाना होने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मुख्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। पवित्र छड़ी को यहां दशनामी अखाड़ा भवन से वार्षिक तीर्थयात्रा से जुड़े विभिन्न अनुष्ठानों के लिए पहलगाम ले जाया जा रहा है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की ओर रवाना होने से पहले शनिवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘छड़ी मुबारक’ के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधुओं के एक समूह ने पूजा-अर्चना की।

अमरनाथ यात्रा इस साल खराब मौसम और मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण नौ अगस्त को स्थगित कर दी गई थी, हालांकि इससे जुड़े धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि 28 अगस्त को ‘श्रावण पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर ‘पूजन’ और ‘दर्शन’ के लिए पवित्र छड़ी को अमरनाथ गुफा ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पवित्र छड़ी शनिवार और रविवार को पहलगाम, 24 अगस्त को चंदनवाड़ी, 25 अगस्त को शेषनाग तथा 26 व 27 अगस्त को पंचतरणी में रुकेगी।

इसे भी पढ़ें: Budha Amarnath Yatra का पहला जत्था जम्मू से रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई और अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु यह यात्रा कर चुके हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर होगा।

Continue reading on the app

  Sports

कोई टीचर तो कोई बैंक में क्लर्क… क्रिकेट में तबाही मचाने से पहले चंद रुपए की नौकरी करने को मजबूर थे दिग्गज, एक ने तो 2-2 विश्व कप जीत लिया

मॉडर्न क्रिकेट में आज यह खेल सिर्फ एक पैशन ही नहीं, बल्कि दौलत और शोहरत पाने का एक जरिया भी बन चुका है. कोई खिलाड़ी किसी एक मैच के परफॉर्मेंस से रातों-रात स्टार बन जाता है, तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे से निकलकर अचानक पूरी दुनिया में छा जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में. Tue, 25 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Trade war between US and Canada heats up. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:00:27+00:00

Bengal News | Amdanga से TMC विधायक Kasim Siddiqui की बागी गुट छोड़ Mamata Banerjee कैंप में वापसी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers