Responsive Scrollable Menu

Karnataka में Analog Paneer के उत्पादन और बिक्री पर एक साल का बैन लगा

कर्नाटक सरकार ने जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर ‘एनालॉग’ पनीर (गैर डेयरी) की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के. ने बयान में कहा, ‘‘विभाग ने 17 अगस्त को अधिसूचना जारी कर राज्य में एनालॉग/गैर-डेयरी पनीर के निर्माण, प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण, आपूर्ति, थोक और खुदरा बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया है।’’ अधिकारियों के अनुसार, ‘एनालॉग’ पनीर दूध से तैयार किए जाने वाले सामान्य पनीर का विकल्प है, जिसे दूध के बजाए वनस्पति तेल, वनस्पति वसा या अन्य गैर-डेयरी सामग्री का इस्तेमाल कर बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka IAS Officer ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार लापता, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिली आखिरी लोकेशन

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों को उपभोक्ताओं के सामने ‘पनीर’ के रूप में लेबल नहीं किया जा सकता, न ही उनका विपणन या बिक्री इस नाम से की जा सकती है। विभाग ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य उत्पाद मानक एवं खाद्य योजक) नियम, 2011 के तहत पनीर एक मानकीकृत खाद्य उत्पाद है, जिसे दूध से तैयार किया जाता है। पनीर में दूध की वसा एक प्रमुख घटक होती है और उसकी जगह वनस्पति तेल, वनस्पति वसा या अन्य गैर-डेयरी सामग्री का इस्तेमाल मान्य नहीं है।

विभाग ने कहा कि कर्नाटक में पनीर के कई नमूनों की जांच की गई और उनमें मिलावट नहीं पाई गई। हालांकि, जन स्वास्थ्य के हित में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। यह आदेश फ्रोजन मिठाई, प्रोसेस्ड चीज और मिश्रित वसा स्प्रेड जैसे मानकीकृत खाद्य उत्पादों पर लागू नहीं होगा, क्योंकि इनके लिए अलग-अलग मानक पहले से तय हैं।

इसे भी पढ़ें: Bombay High Court ने Analog Paneer परोसने वाले ठाणे के होटल को राहत देने से किया इनकार

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी खाद्य उत्पाद या व्यंजन की तैयारी में एनालॉग/गैर-डेयरी पनीर का इस्तेमाल, भंडारण, आपूर्ति या बिक्री नहीं करें।

Continue reading on the app

New Movie: 25 साल बाद भंसाली की हीरोईन बनने को तैयार हुईं करीना कपूर! एक्टर धनुष के साथ जमेगी जोड़ी?

Kareena Kapoor Dhanush New Movie:  करीना कपूर खान और संजय लीला भंसाली का नाम एक बार फिर साथ जुड़ रहा है। करीब 25 साल पहले ‘देवदास’ को लेकर दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब शायद एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। खबर है कि करीना, धनुष के साथ एक नई हिंदी फिल्म में नजर आ सकती हैं, जिसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, अभी करीना की कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है।

करीना-धनुष की जोड़ी पर आया बड़ा अपडेट
करीना कपूर और धनुष की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब डायरेक्टर पीएस मिथरन ने खुद प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट दिया है। अपनी फिल्म ‘सरदार 2’ के प्रमोशन के दौरान मिथरन ने बताया कि फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है और कलाकारों की डेट्स को लेकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इस प्रोजेक्ट को लेकर अच्छी खबर सामने आएगी।

अगर फिल्म फाइनल होती है तो करीना और धनुष पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। साथ ही यह पीएस मिथरन की हिंदी सिनेमा में डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म होगी।

कैसी होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली मिथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर फिल्म हो सकती है। फिल्म फिलहाल राइटिंग स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट में कई बार बदलाव किए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2026 से शुरू हो सकता है, जबकि इसकी शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।

अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो फिल्म कई मायनों में खास होगी। यह पीएस मिथरन की हिंदी सिनेमा में डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म होगी। वहीं, करीना कपूर और धनुष पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

भंसाली और करीना के बीच क्या हुआ था?
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात करीना कपूर और संजय लीला भंसाली का दोबारा साथ आना होगी। दोनों के बीच 2000 के दशक की शुरुआत में ‘देवदास’ को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, भंसाली ने ‘देवदास’ में पारो के किरदार के लिए करीना का स्क्रीन टेस्ट लिया था। हालांकि, बाद में यह भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन को मिली। करीना ने उस समय इस फैसले पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि उन्हें फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने के साथ साइनिंग अमाउंट भी मिला था, लेकिन बाद में किसी और को कास्ट कर लिया गया।

ये भी पढ़े-ः Poonam Dhillon Hospitalised: डेंगू से बिगड़ी पूनम ढिल्लों की तबीयत, कई दिनों से अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, भंसाली ने इस मामले पर अलग पक्ष रखा था। उनका कहना था कि करीना ने खुद इस रोल के लिए उनसे संपर्क किया था और स्क्रीन टेस्ट का मतलब यह नहीं था कि कास्टिंग पक्की हो गई थी। भंसाली ने कहा था कि उन्हें पारो के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय ज्यादा उपयुक्त लगीं।

25 साल बाद साथ आएंगे करीना और भंसाली?
अगर यह फिल्म बनती है और करीना इसमें शामिल होती हैं, तो यह उनके और भंसाली के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी को खत्म करने वाला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। धनुष की भी भंसाली के साथ यह पहली फिल्म होगी।

हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि करीना फिल्म की फाइनल हीरोइन हैं। खुद डायरेक्टर ने साफ किया है कि बातचीत और डेट्स को लेकर चर्चा जारी है। इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

करीना की अगली फिल्म कौन सी है?
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही ‘दायरा’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं और इसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देंगे। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज नाजिहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक नाजिहा अल्वी ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद कराए गए परीक्षणों में चोट की आशंका सामने आई। बोर्ड की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी है। नाजिहा की पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह लग सकते हैं।

नाजिहा के बाहर होने से पाकिस्तान की टीम के सामने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विकल्प तलाशने की चुनौती होगी। हालांकि टीम में मुनीबा अली पहले से विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में सदफ शमास को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में अपनी भूमिका मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

सदफ शमास दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस साल काफी प्रभावशाली रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार सदफ ने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद अब नाजिहा की जगह अंतिम दल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद पांच सितंबर को भारत से मुकाबला होगा, जबकि सात सितंबर को टीम हांगकांग के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के हाथों में है। टीम में आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर और सदफ शमास शामिल हैं।

नाजिहा की चोट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी तैयारी कर रहा है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों से ही संतुलित संयोजन बनाए रखना अहम होता है। ऐसे में सदफ शमास के हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन की नजर रहेगी। फिलहाल नाजिहा के लिए लक्ष्य जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।
Mon, 24 Aug 2026 23:34:00 +0530

  Videos
See all

Tara Sutaria: तारा सुतारिया का कूल लुक आया सामने #tarasutaria #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:15:35+00:00

Anjana Om Kashyap | महाराष्ट्र के पहाड़ी कांड में ना आईफोन विलेन ना बेटा #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers