'नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026' के लिए भोपाल की शिक्षिका अर्चना शुक्ला चयनित, बोलीं- शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है
'नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026' के लिए भोपाल की शिक्षिका अर्चना शुक्ला चयनित, बोलीं- शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है
तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी:1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट; टेंडर पर विपक्ष ने उठाए सवाल
तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात बच्चों के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियों के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। इस योजना का बजट 220 करोड़ रुपये है। तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (TNMSC) ने शुक्रवार देर रात जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वेलर्स को ऑर्डर दिए। ये अंगूठियां जून से सितंबर के बीच सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को दी जाएंगी। यह योजना 15 सितंबर को द्रविड़ आंदोलन के नेता सी. एन. अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की जाएगी। 22 जून को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के बाद सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। विधानसभा में टेंडर को लेकर सवाल तमिलनाडु विधानसभा में भी योजना के टेंडर को लेकर बहस हुई। विपक्षी DMK और AIADMK ने खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाए। विपक्षी दलों के मुताबिक, कई कंपनियों ने अतिरिक्त शुल्क के तौर पर ₹410.97 से लेकर ₹15,000 से ज्यादा तक की बोली लगाई थी, लेकिन उन्हें टेंडर नहीं दिया गया। विपक्ष ने यह भी पूछा कि इस खरीद की जिम्मेदारी TNMSC को क्यों दी गई। विपक्ष का तर्क था कि TNMSC की स्थापना केवल दवाइयां, मेडिकल उपकरण खरीदने और अस्पतालों के निर्माण के लिए हुई थी। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








