‘अंडी बंडी’ में गूंजा कुमाऊंनी हिट, वीर पहाड़िया के एनर्जी से भरपूर डांस ने मचाई धूम
वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना ‘अंडी बंडी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. खास बात यह है कि इस हाई-एनर्जी ट्रैक की शुरुआत कुमाऊंनी हिट गाने ‘हिट दगड़ी कमला, अल्मोड़ा में मेरो बंगला’ की धुन से होती है. पहाड़ की मिट्टी से जुड़े इस लोकप्रिय गीत की झलक मिलते ही गाने में देसी रंग और भी गहरा जाता है. इसके बाद वीर पहाड़िया अपने जबरदस्त डांस मूव्स और जोशीले अंदाज से डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आते हैं. मस्ती, युवा जोश और पहाड़ी कनेक्शन से सजा यह गाना फिल्म की कहानी और वीर के किरदार की चुलबुली दुनिया की झलक देता है. ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बैंकों ने 21 अगस्त तक जुटाई 72.85 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा; एफसीएनआर(बी) जमा राशि 65.4 अरब डॉलर तक पहुंची: आरबीआई
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को बताया कि अधिकृत डीलर बैंकों ने केंद्रीय बैंक की विशेष स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक कुल 72.848 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा एफसीएनआर(बी) का रहा, जिसके माध्यम से 65.397 अरब डॉलर जुटाए गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama








