Responsive Scrollable Menu

छात्रों के धरने से बदली खस्ता हाल स्कूल की हालत:जर्जर भवन गिरा, मरम्मत का काम शुरू; आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने X अकाउंट पर जोधावास स्थित उस सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही स्कूल के छात्रों ने आंदोलन किया था। इस स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। आशुतोष रांका ने छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन तब भी किया था। फिलहाल उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जर्जर भवन को गिरा दिया गया है और वॉशरूम और प्लेग्राउंड का काम भी जल्द पूरा होगा। छात्रों और ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध प्रदर्शन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत इतनी खराब थी कि क्लासरूम की छतों से पट्टियां टूट-टूट कर गिर रहीं थी। दीवारों में दरारें आ गई थी। स्कूल परिसर में अब बैठने लायक कमरे भी सुरक्षित नहीं बचे थे। ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया। शिकायत करने पर भी नहीं निकला समाधान स्कूल की बदहाली से नाराज विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अधिकारियों से सीधे सवाल करते हुए पूछा - अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते? ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जर्जर भवन की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे प्रशासन को जगाने के लिए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल की मरम्मत या नए कमरों का इंतजाम नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बात की छात्रों की मांगों को देखते हुए प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सहमति बनी और धरना खत्म हुआ। मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, CBEO और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की। आशुतोष रांका ने भी लिया हिस्सा इस प्रदर्शन में सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने भी हिस्सा लिया। उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि गलती से भी मेरे से पॉलिटिक्स मत खेलना, देश के शिक्षा मंत्री को हटाकर आए हैं। उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी चेतावनी दी है कि स्कूलों की व्यवस्था जल्दी नहीं सुधरी, तो आपकी भी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन:BPSC TRE 4.0 की मांग को लेकर शुरू विरोध 13 मांगों तक पहुंचा, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और झारखंड आंदोलन के बाद बिहार में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का 'स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह' आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

Pakistan के Punjab में CTD ने पकड़े 18 संदिग्ध आतंकी, ISIS और अलकायदा से जुड़े तार

(एम. जुल्करनैन) लाहौर, 22 अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े 18 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार, प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर 100 से अधिक अभियान चलाए गए।

सीटीडी ने बताया कि फैसलाबाद, सियालकोट, सरगोधा, साहिवाल, हाफिजाबाद, गुजरांवाला, भक्कर, लाहौर और मुल्तान जिलों से आईएसआईएस, अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समेत प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। संदिग्धों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक, आठ डेटोनेटर, 13.1 फुट सेफ्टी फ्यूज, 4.5 फुट ‘प्राइमा कॉर्ड’ (विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला तार), चार पिस्तौल और 21 गोलियां बरामद की गईं। सीटीडी ने कहा कि ये संदिग्ध पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

उसने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिये गए हैं और आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पडिक्कल-गिल ने ऐसा तड़पाया, गेंदबाजी भूला श्रीलंका का नंबर-1 बॉलर, ऐसी हरकत पर उतरा

गॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने सबसे बड़े खतरे, श्रीलंकाई स्पिनर्स, को पस्त कर दिया था और जीत दर्ज की थी. कोलंबो टेस्ट के पहले दिन तो भारतीय बैटिंग ही श्रीलंकाई स्पिनर्स के लिए खतरा बन गई Sun, 23 Aug 2026 18:50:54 +0530

  Videos
See all

Viral Video : भैंसों से भरी पिकअप तेज बहाव में बही | Punjab news | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:12:39+00:00

Pilibhit में पड़ोसियों का तांडव! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:12:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers