Responsive Scrollable Menu

Cryptocurrency fraud में जालना से फरार आरोपी गिरफ्तार, 4.3 करोड़ की थी ठगी

महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 4.3 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में फरार 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को कोल्हापुर जिले के तलसंडे इलाके में आरोपी अमोद मेहेतकर का पता लगाया।

वह वहां अपनी पहचान छिपाकर स्थानीय कॉलेज के पास छात्रों के लिए बने आवास में किराये पर रह रहा था। ईओडब्ल्यू के अनुसार, मेहेतकर और उसके सहयोगियों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने का वादा कर निवेशकों को कथित तौर पर अपने जाल में फंसाया और उनसे 4.3 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाकर धोखाधड़ी की। अधिकारी ने बताया कि मेहेतकर एवं पांच अन्य लोगों के खिलाफ 18 अक्टूबर 2025 को जालना तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मेहेतकर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue reading on the app

UP में CM Yogi का एक्शन! चीनी जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर ESMA लगेगा

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिकारियों को चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में अभी कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल चीनी शामिल है।
 

इसे भी पढ़ें: मायावती के आरोपों पर Akhilesh Yadav का पलटवार, कहा- SP कभी गठबंधन नहीं तोड़ती


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह पक्का करें कि कोई भी व्यक्ति या संस्था 30 दिनों से ज़्यादा समय तक चीनी का स्टॉक जमा करके न रखे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो डीलर एक बार में 400 टन से ज़्यादा चीनी का स्टॉक रखते हैं, उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ 'आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम' (ESMA) और अन्य लागू नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी बताया कि राज्य में किसानों को गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। कुल 3,217 करोड़ रुपये 48 लाख किसानों को बांटे गए हैं। सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ने की पेराई का नया सीज़न 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बीच, शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कहा कि चीनी की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी कई वजहों से हुई है, जिनमें उम्मीद से कम घरेलू उत्पादन, त्योहारों के मौसम से पहले बढ़ी हुई मांग, मौसम की वजह से गन्ने की फसल को नुकसान, दुनिया भर में चीनी की सप्लाई में कमी और इंडस्ट्री के कुछ वर्गों द्वारा सट्टेबाज़ी और जमाखोरी शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के Pune कार्यक्रम पर BJP का आरोप, इन्फ्लुएंसर्स को दिए 35 हजार रुपये


उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार बाज़ार की गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रख रही है। साथ ही, उपभोक्ताओं के लिए चीनी की उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के लिए कई रेगुलेटरी और सप्लाई-साइड उपाय भी शुरू किए गए हैं। घरेलू खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी (20 जुलाई को ₹48.18 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 20 अगस्त को ₹55.70 प्रति किलोग्राम होना) को देखते हुए, सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और त्योहारों के मौसम में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भिड़े, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए। कोलंबो में टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन असिथा ने यशस्वी को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद जश्न मनाते हुए असिथा ने कुछ कहा, जो जायसवाल को पसंद नहीं आया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटा। असिथा फर्नांडो के इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने टी20 के अंदाज में तीन शानदार चौके जड़े थे। जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद असिथा ने राउंड द विकेट से अंदर आती हुई गेंद फेंकी, जो जायसवाल के बल्ले से टकराकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी।

इसे भी पढ़ें: Saransh Jain का Test Debut: जडेजा ने कैप सौंपते हुए कहा- दबाव न लें, खेलें एक और First Class Match की तरह

धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

विकेट लेने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। जायसवाल जब पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी असिथा ने उन पर कोई कमेंट कर दिया। कमेंट सुनते ही जायसवाल वापस असिथा की तरफ मुड़ गए। दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को धक्का देने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंका के कप्तान और अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।

इसे भी पढ़ें: ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

खेली 45 रन की पारी

आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। वे बाहर जाती गेंदों को अच्छी तरह छोड़ रहे थे, लेकिन अंदर आती गेंद पर चकमा खा गए। पहले टेस्ट मैच में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जहां वे पहली पारी में रन आउट हुए थे और दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

Sun, 23 Aug 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

ब्लास्टिंग से मकानों में दरारों का आरोप, खनन गतिविधियों पर उठे सवाल | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:44:46+00:00

Baba Ramdev Attack On Kangana Ranaut: इशारों-इशारों में कंगना रनौत पर क्या बोल गए बाबा राम देव? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T10:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers