Responsive Scrollable Menu

Hindu Mandir in Paris: पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर को खुलेंगे कपाट

फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर 'बूसी-सेंट-जॉर्जेस' में भव्य बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर अब अपने ऐतिहासिक उद्घाटन के समीप पहुंच गया है. मंदिर के शिखरों और केंद्रीय गुंबद पर कलश एवं ध्वजा दंड पूजन जैसी पारंपरिक वैदिक रस्में पूरी की जा रही हैं. मंदिर परिसर में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और जनकल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं. कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो अपने बच्चों और नाती-पोतों के साथ भव्य उत्सव के साक्षी बनेंगे.

सितंबर में होगा मंदिर का उद्घाटन

बीएपीएस की आधिकारिक साइट के अनुसार, इस मंदिर का उद्घाटन 2 से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 13 दिवसीय ‘फेस्टिवल ऑफ कल्चर’ यानी ‘पेरिस मंदिर महोत्सव’ के दौरान किया जाएगा. यह आयोजन बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन को समर्पित होगा और इसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और शुभचिंतक शामिल होंगे.

इन इलाकों में होगी जल यात्रा

महोत्सव के दौरान जल यात्रा, पेरिस में नगर यात्रा, बूसी-सेंट-जॉर्जेस में पालखी यात्रा, प्रतिदिन वैदिक महायज्ञ, मूर्ति-प्रतिष्ठा समारोह, समर्पण सभा और कीर्तन आराधना जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बीएपीएस के मुताबिक, पेरिस का यह मंदिर फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है. इसका निर्माण बूसी-सेंट-जॉर्जेस स्थित एस्पलेनैड डेस रिलिजन्स एट डेस कल्चर्स में किया गया है, जहां विभिन्न धर्मों के उपासना स्थल मौजूद हैं. इस स्थान को धार्मिक विविधता और अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है.

मंदिर में किया गया भारतीय शिल्प परंपरा का इस्तेमाल

मंदिर की वास्तुकला में सदियों पुरानी भारतीय शिल्प परंपरा का इस्तेमाल किया गया है. मंदिर के पत्थरों को भारत में तराशकर तैयार किया गया और फिर उन्हें फ्रांस ले जाकर भारतीय शिल्पकारों तथा फ्रांसीसी विशेषज्ञों की मदद से मंदिर में स्थापित किया गया. इस मंदिर की नींव रखने का ऐतिहासिक समारोह सितंबर 2022 में हुआ था. इसके बाद जून 2024 में मंदिर की आधारभूत संरचना के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण शुरू हुआ.

बीएपीएस पेरिस की सोशल मीडिया पोस्ट में महंत स्वामी महाराज से लेकर वरिष्ठ संतों और दुनियाभर के श्रद्धालुओं के एक स्वर में “पेरिस मंदिर महोत्सव नी जय!” के उद्घोष का उल्लेख किया गया है. इसका भाव मंदिर के उद्घाटन को लेकर सामूहिक उत्साह और आध्यात्मिक एकता से जुड़ा है.

एक परिवार की तीन पीढ़ियों का होगा सपना साकार

इन पोस्ट्स में एक परिवार ऐसा भी है जिसकी तीन पीढ़ियां मिलकर सपना साकार होते एक साथ देखेंगी. पहली पीढ़ी 80 के दशक में पहुंची. गुजराती मूल के परिवार के मुताबिक वो दौर ऐसा था जब एक-दो ही हिंदू परिवार रहते थे. फिर दूसरी पीढ़ी ने वो सहा जो विदेशी जमीन पर अक्सर अनजाने लोगों के साथ होता है. लोगों को हिंदू धर्म के बारे में बताते थे तो वो हंसते थे या मजाक उड़ाते थे लेकिन अपने बड़ों से जो सीखा उसे छोड़ा नहीं.

हिंदू रंगों में रंगी हुई है फ्रांस की हिंदू पीढ़ी

हिंदू संस्कृति, संस्कारों और अध्यात्म की मशाल तीसरी पीढ़ी तक पहुंची. ऐसी पीढ़ी जो फ्रेंच तो बोलती है लेकिन विशुद्ध हिंदू रंग में रंगी है. बच्चे बोलते हैं कि अपने बड़ों के साथ सत्संग में जाते थे, अपने धर्म को समझते थे. अब विश्वास नहीं हो रहा कि यहां भी हमारा मंदिर होगा, वाकई हम खुद को भाग्यवान मानते हैं. बच्चे खुश हैं, कहते हैं, "हमारे दोस्त, जब अपनी आंखों के सामने भव्य मंदिर बनते देख रहे हैं तो हमसे हमारे धर्म के बारे में जानने की कोशिश करते हैं और ये हमें बहुत अच्छा लगता है."

मंदिर महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा. बीएपीएस ने इसे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, कला और विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को सामने लाने वाले वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया है. पेरिस जैसे वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय पारंपरिक वास्तुकला और हिंदू आध्यात्मिक परंपरा का यह नया केंद्र निश्चित तौर पर भारतीय समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है. सितंबर में होने वाला मंदिर महोत्सव इस लंबे निर्माण सफर के समापन और एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बनेगा.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

यूपी में रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जापान के यामानाशी प्रांत के साथ हुआ समझौता

UP News: सीएम योगी यूपी के विकास के साथ लोगों को नौकरी और रोजगार दिलाने के लगातार नई योजना लेकर आ रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने जापान के साथ कई समझौते किए हैं. शुक्रवार को यूपी और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच सहयोग के दायरे को बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की गई. जिसके तहत दोनों पक्षों के बीच विधायी आदान-प्रदान, ग्रीन हाइड्रोजन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते और महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

यूपी-जापान की यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली के बीच समझौता

दरअसल, शुक्रवार को यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली और उत्तर प्रदेश विधान सभा के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इसका उद्देश्य दोनों विधान सभाओं के बीच आपसी समझ, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना है.  इस दौरान यामानाशी प्रीफेक्चरल असेंबली के अध्यक्ष हिदेनोरी मियामोतो के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने यूपी विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने विधायी प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और आपसी अनुभव साझा करने की संभावनाओं पर चर्चा की.

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया विधान भवन का दौरान

इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल ने विधान भवन का भी दौरा किया. इस दौरान सदन की कार्यवाही, विधायी प्रक्रिया और विधानसभा की कार्यप्रणाली के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. मियामोतो ने सतीश महाना को यामानाशी आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौते के बाद दोनों विधान सभाओं के बीच अनुभवों और कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान के नए रास्ते खुलेंगे.

दोनों पक्षों के बीच ग्रीन हाइड्रोजन पर भी समझौता

इसके साथ ही यूपी और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी एमओयू पर समझौता हुआ. ये समझौता ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में हुआ. जिसके तहत प्रदेश में हर वर्ष करीब 10 लाख मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया. इस समझौते के तहत यामानाशी मॉडल और पावर-टू-गैस (P2G) तकनीक पर आधारित एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी. इस परियोजना में यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी और कनाडेविया कॉरपोरेशन का सहयोग प्रस्तावित है. ऊर्जा मंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था का अहम आधार बताते हुए इस सहयोग को महत्वपूर्ण बताया.

जापान टूरिज्म एक्सपो में शामिल होगा यूपी

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. जापानी पक्ष ने सितंबर में होने वाले टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में उत्तर प्रदेश की भागीदारी का आग्रह किया, जिस पर राज्य की ओर से सकारात्मक सहमति दी गई. बता दें कि भारत आने वाले जापानी पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ रही है.  पिछले साल जापान से करीब 2.19 लाख पर्यटक भारत पहुंचे. जो उससे पहले के साल के मुकाबले 12.5 प्रतिशत अधिक थे.

ये भी पढ़ें: UP में युवा शक्ति को कौशल से नई उड़ान, 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को मिला रोजगार

बता दें कि राज्य के बौद्ध स्थलों के साथ-साथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े पर्यटन केंद्र जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकते हैं. ऐसे में यामानाशी के साथ बढ़ता सहयोग पर्यटन, ऊर्जा और विधायी अनुभवों के आदान-प्रदान के जरिए दोनों पक्षों के संबंधों को नई दिशा दे सकता है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने पॉलीटेक्निक में प्रवेश से वंचित छात्रों को दी सौगात, ऐसे मिलेगा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एडमिशन

Continue reading on the app

  Sports

ईशान सेना में 15 साल का 'डिप्टी कमांडर, 35 साल के मोहम्मद शमी की जिद, 5 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो'की जंग

Vaibhav sooryavanshi Duleep Trophy: भारतीय घरेलू सीजन का आगाज 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ हो रहा है. इस बार सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जिन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. टूर्नामेंट में वैभव के अलावा रजत पाटीदार, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन स्मरण और रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर पैनी नजर रहेगी. वहीं, तीन साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लाल गेंद से वापसी भी इस बार मुख्य आकर्षण होगी. Sat, 22 Aug 2026 20:58:26 +0530

  Videos
See all

Landslide In Mandi | मंडी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T16:11:54+00:00

PM Narendra Modi ने BJP HQ में भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T16:10:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers