Responsive Scrollable Menu

100-200 नहीं, Tesla की 20 लाख कारों में आई बड़ी खराबी! कंपनी ने किया रिकॉल

Tesla समेत चीन में 40 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें रिकॉल हो रही हैं. छिपे हुए दरवाजे के हैंडल हादसे के समय परेशानी पैदा कर सकते हैं. Tesla सॉफ्टवेयर अपडेट से जोखिम कम करेगी.

Continue reading on the app

PropTiger Report: Housing Sales में 6 प्रतिशत गिरावट, 8 बड़े शहरों में सुस्ती

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारों के सतर्क रुख के कारण देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 91,729 इकाई रह गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी प्रॉपटाइगर ने यह जानकारी दी। पिछले साल की इसी तिमाही में 97,674 मकानों की बिक्री हुई थी।

सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड की आवासीय संपत्ति कारोबार इकाई प्रॉपटाइगर ने आठ प्रमुख शहरों के आवासीय बाजार पर अपनी रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट’ जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में मकानों की बिक्री घटी। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

परामर्श कंपनी ने बिक्री में गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और रोजगार पर कृत्रिम मेधा (एआई) के संभावित प्रभाव के बीच संभावित मकान खरीदारों के सतर्क रुख को जिम्मेदार ठहराया। आंकड़ों के अनुसार, एमएमआर में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 24,112 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 25,939 इकाई थी। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री सात प्रतिशत घटकर 9,352 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,051 इकाई थी।

पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 12,642 इकाई रह गई। पिछले साल अप्रैल-जून में यहां 15,962 इकाइयों की बिक्री हुई थी। बेंगलुरु में बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 14,186 इकाई रही, जो पिछले साल 15,628 इकाई थी।

अहमदाबाद में बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 7,541 इकाई रह गई, जो एक साल पहले 9,451 इकाई थी। कोलकाता में भी बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 3,517 इकाई रह गई, जो पिछले साल 3,847 इकाई थी। प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रकाश तेजवानी ने कहा, ‘‘2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि भारत का आवासीय बाजार कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि परिपक्व हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers