Responsive Scrollable Menu

गंभीर बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना, लाइक्स-व्यूज देखना नहीं:टेस्ट में खराब नतीजों पर कहा- बदलाव का दौर, गंभीर की कोचिंग में सिर्फ 9 टेस्ट जीते

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम के हालिया प्रदर्शन पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि उनका काम रैंकिंग या सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स-व्यूज की चिंता करना नहीं, बल्कि टीम को ट्रॉफी जिताना है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि भारत टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहा है और टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। गंभीर ने कहा, मेरा काम ट्रॉफी जीतना है। मुझे सिर्फ इसी की परवाह है और मैं इसी में विश्वास करता हूं। रैंकिंग मायने नहीं रखती। हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद हमने अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। रोहित-कोहली और अश्विन के जाने के बाद नई टीम तैयार हो रही भारत की टेस्ट टीम पिछले कुछ समय में बड़े बदलाव से गुजरी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से दूर होने के बाद टीम में नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसी दौरान भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार मिली, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। गंभीर ने इन नतीजों को टीम के बदलाव के दौर का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और खिलाड़ियों को एक-दो मैच के प्रदर्शन के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए। गिल-पडिक्कल और सुथार से नई टीम की तस्वीर गंभीर ने टीम के उभरते खिलाड़ियों का भी जिक्र किया। देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी जगह बनाने की कोशिश की है, जबकि शुभमन गिल कप्तान और नंबर-4 बल्लेबाज के तौर पर टीम की नई लीडरशिप का हिस्सा हैं। मानव सुथार ने भी शुरुआती दो टेस्ट में प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस स्पिनर को भारतीय स्पिन विभाग के भविष्य के विकल्पों में देखा जा रहा है। गंभीर ने कहा कि टीम को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखना होगा और उन्हें लंबा मौका देना होगा। उनके मुताबिक एक-दो मैच के प्रदर्शन से किसी खिलाड़ी का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। कुलदीप या सारांश, 20 विकेट लेने वाला अटैक चुनेगी टीम दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव और सारांश जैन में से किसे मौका मिलेगा, इस पर गंभीर ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य ऐसा गेंदबाजी संयोजन चुनना है, जो मैच में 20 विकेट ले सके। गॉल टेस्ट में कुलदीप ने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। इसके मुकाबले रवींद्र जडेजा और मानव सुथार का ज्यादा इस्तेमाल हुआ था। इसलिए कोलंबो में तीसरे स्पिनर के चयन पर नजर रहेगी। गंभीर और गिल ने कोलंबो की पिच का निरीक्षण किया दूसरे टेस्ट से पहले गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच को करीब से देखा। दोनों ने पिच का निरीक्षण किया और मैच की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। गंभीर ने गॉल की पिच को लेकर कहा कि वहां अच्छी टेस्ट क्रिकेट देखने को मिली और टीम ने वहां खेल का आनंद लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोलंबो में भी ऐसी पिच मिलेगी, जिस पर अच्छी टेस्ट क्रिकेट हो सके। तीन टेस्ट की सीरीज चाहते हैं गंभीर गंभीर ने टेस्ट सीरीज को तीन मैचों का करने की वकालत की। उनका कहना है कि तीन टेस्ट की सीरीज टीमों को वापसी का बेहतर मौका देती है। उन्होंने कहा, “मैं आदर्श रूप से तीन टेस्ट की सीरीज चाहूंगा। कई बार अगर आप पहला टेस्ट हार जाते हैं तो दूसरी टीम वापसी नहीं कर पाती। अधिकतम वह मैच ड्रॉ कराने की कोशिश कर सकती है।” गंभीर के मुताबिक तीन टेस्ट की सीरीज में दोनों टीमों को अपनी क्षमता साबित करने और शुरुआती नतीजे के बाद वापसी करने का ज्यादा मौका मिलता है। गॉल की पिच से खुश, कोलंबो में भी वैसी ही उम्मीद गंभीर ने पहले टेस्ट की पिच को भी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि गॉल में अच्छी टेस्ट क्रिकेट हुई और भारतीय टीम ने वहां खेल का आनंद लिया। भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। अब कोलंबो में जीत के साथ टीम सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी।

Continue reading on the app

Canada says it will match US tariffs ‘dollar for dollar’ as trade talks break down | BBC News

A fresh wave of US tariffs on a wide array of Canadian goods came into effect on Saturday after a last-minute breakdown in trade talks. Announcing the suspension of negotiations shortly before the Friday night deadline, Canadian Prime Minister Mark Carney said he would impose reciprocal tariffs on US goods "dollar for dollar" and that "last-minute changes in the US proposed terms were unfair, uneconomic, and called into question the reliability of any deal". US President Donald Trump had temporarily paused those tariffs earlier in the week, saying the two sides were close to signing a trade deal that was "very good" for both countries. But minutes before the deadline for a deal, Carney said that while "important progress" had been made in the talks it was "not enough to meet our objectives for Canadians". Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #US #Canada #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

WDPL 2026: कौन हैं भारतीय क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद बनीं इंटरनेट सेंसेशन

Medhavi Bidhuri: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के बीच युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी अपने खेल और खास अंदाज के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. वो इस सीजन में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए खेल रही हैं. Sat, 22 Aug 2026 14:50:43 +0530

  Videos
See all

Upendra Kushwaha on Nitish Kumar: नीतीश पर कुशवाहा का बयान, मचा हड़कंप! | JDU | RLM | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T10:16:29+00:00

वित्त मंत्री Harpal Cheema के घर के बाहर बड़ा बबाल! ETT शिक्षकों पर Police का एक्शन! | Chandigarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T10:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers