Price Hike: टियागो से सफारी तक महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दाम?
Price Hike: टाटा मोटर्स की नई कार या इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने ऐलान किया है कि कंपनी 1 सितंबर 2026 से अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कारों की कीमत में करीब 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है।
किन कारों पर पड़ेगा असर?
टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कंपनी के पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर लागू होगी। इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रि
क वाहनों को भी शामिल किया गया है।
हालांकि, सभी कारों की कीमत में समान बढ़ोतरी नहीं होगी। मॉडल, फ्यूल टाइप और चुने गए वेरिएंट के आधार पर कीमत में अलग-अलग बदलाव किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, कीमतों में संशोधन के बावजूद वाहनों की ओवरऑल वैल्यू को बनाए रखने पर ध्यान दिया गया है।
क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?
कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट को मुख्य वजह बताया है। कारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अलग-अलग कंपोनेंट्स की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके अलावा महंगाई और बाजार में बने आर्थिक दबाव का भी कंपनी पर असर पड़ रहा है।
टाटा मोटर्स का कहना है कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है। हालांकि, मार्जिन को संतुलित बनाए रखने के लिए लागत का एक छोटा हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।
टाटा के किन मॉडल्स की बढ़ेगी कीमत?
टाटा मोटर्स के मौजूदा पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUV और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। कंपनी की कारों की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.7 लाख रुपये से शुरू होकर 31 लाख रुपये तक जाती है।
1 सितंबर से होने वाली कीमत वृद्धि का असर Tiago, Tigor, Altroz, Punch, Nexon, Harrier और Safari जैसे मॉडल्स पर पड़ सकता है। इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज भी इस कीमत बढ़ोतरी के दायरे में होगी।
कार खरीदने वालों पर क्या होगा असर?
अगर आप टाटा मोटर्स की नई कार या EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 सितंबर से पहले बुकिंग या खरीदारी करने पर मौजूदा कीमत का फायदा मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक बचत इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन-सा मॉडल और वेरिएंट चुनते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित डीलर से मौजूदा और संशोधित कीमत की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
(मंजू कुमारी)
सैनिकों की दुर्दशा दिखाने वाले अखबार पर भड़का पेंटागन, संपादक बर्खास्त; ईरान युद्ध के बीच मीडिया स्वतंत्रता पर सवाल
पेंटागन ने Stars and Stripes के प्रकाशक मैक्स लेडरर, एडिटर-इन-चीफ एरिक स्लाविन और मिडिल ईस्ट संवाददाता लारा कोर्टे को बर्खास्त कर दिया. कार्रवाई के बाद सैन्य मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल उठे हैं.
The post सैनिकों की दुर्दशा दिखाने वाले अखबार पर भड़का पेंटागन, संपादक बर्खास्त; ईरान युद्ध के बीच मीडिया स्वतंत्रता पर सवाल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










