Toxic Advance Booking: यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, 2.73 लाख बिके टिकट, रिलीज से पहले कमाए 19 करोड़ रुपये से ज्यादा
Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज का इंतजार कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग से समझा जा सकता है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं. टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू थी, अब तक इसने ने देशभर में 2.73 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. वहीं ब्लॉक्ड सीटों को शामिल करने पर इसकी प्री-सेल्स करीब 19.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं.
34 घंटे में बिके 2.73 लाख से ज्यादा टिकट
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार, टिकट विंडो खुलने के करीब 34 घंटे के अंदर देशभर में 2.73 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक्ड सीटों को हटाकर फिल्म ने करीब 11.92 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अगर सीटों की बुकिंग जोड़ा जाए तो लाइव प्री-सेल्स करीब 19.44 करोड़ रुपये की हो गई है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने दो दिन पूरे होने से पहले ही करीब 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. खास बात यह है कि अभी फिल्म की रिलीज में 4 दिन बाकी हैं, ऐसे में एडवांस बुकिंग काफी ज्यादा हो सकती है कि जिस तरीके से इसकी टिकटें बिक रही हैं.
कन्नड़ और हिंदी वर्जन में दिख रहा सबसे ज्यादा दम
यश की फिल्म को कन्नड़ वर्जन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये ग्रॉस किया. इसमें 2D और IMAX 2D दोनों फॉर्मेट शामिल हैं. वहीं, हिंदी वर्जन में 4.11 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. ऐसे में समझा जा सकता है कि यश की टॉक्सिक को कन्नड़ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के इलाकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन में तेजी से एडवांस बुकिंग की जा रही है. इन तीनों भाषाओं से मिलाकर करीब 3.5 लाख रुपये की बुकिंग हो चुकी है.
कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में हो रही सबसे ज्यादा बुकिंग
टॉक्सिक की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग कर्नाटक में हो रही है. यहां पर ब्लॉक्ड सीटों को मिलाकर करीब 7.72 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हो चुकी है और 1.6 लाख टिकट बिके हैं. इसके साथ ही यश के लिए होम स्टेट काफी अहम माना जा रहा है, उम्मदी लगाई जा रही है कि फिल्म कन्नड़ वर्जन में शानदार ओपनिंग कर सकती है. एडवांस बुकिंग के मामले में कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र है, यहां पर करीब 1.81 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई. वहीं, दिल्ली की बात करें तो यहां 1.81 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने 8 साल लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड से की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्टर की हमसफर?
'टॉक्सिक' को मिला A सर्टिफिकेट
टॉक्सिक फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग के साथ-साथ अपने सर्टिफिकेशन को लेकर भी चर्चा में है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि भारत में फिल्म को सिर्फ 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग ही सिनेमाघर में जाकर देख सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म के सीन कट करने के बजाय कुछ शब्दों में बदलाव किया और नशीले प्रदार्थ वाले सीन के लिए जरूरी चेतावनी जोड़ने को कहा है. वहीं, आपको बता दें कि फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है. CBFC सर्टिफिकेट के अनुसार 'टॉक्सिक' की लंबाई करीब 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड बताई जा रही है.
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी टॉक्सिक
'टॉक्सिक' का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे अहम कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा की पृष्ठभूमि में एक गैंगस्टर की लाइफ, उसके रिलेशन, हिंसा, विश्वास और अतीत से जुड़ी हुई है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभी एडवांस बुकिंग खुली हुई है और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन काफी शानदार ओपनिंग कर सकती है.
वैभव सूर्यवंशी कितने बजे से कल को खेलेंगे अपना मैच, जानिए किन दिग्गज गेंदबाजों से होगी भिड़ंत
Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 23 अगस्त यानी रविवार से वैभव एक्शन में नजर आने वाले हैं. दलीप ट्रॉफी 2026/27 में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं. उनकी टीम के कप्तान ईशान किशन हैं, जो इंडिया की टी20 टीम में उनके साथ खेलते हैं. तो आइए हम आपको बताने वाले हैं कि, वैभव सूर्यवंशी किस टीम के साथ कितने बजे से कल अपना मैच खेलने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी किस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के साथ होने वाला है. दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच 23-26 अगस्त तक खेला जाने वाला है. बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करते हुए दिखाई देंगे. वहीं नॉर्थ ईस्ट जोन की कप्तानी जोनाथन रोंगसेन करेंगे, जो नागालैंड के रहने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी कितने बजे खेलेंगे अपना मैच
वैभव सूर्यवंशी जिस मुकाबले में रविवार से खेलने वाले हैं. उनका टीमों का मुकाबला भारत के समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से होने वाला है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को उनके फैंस जो काफी समय से खेलते हुए देखने को बेताब हैं, वो कल सुबह 9:30 बजे से देख पाएंगे. वैभव की टीम में उनके साथ कई अनुभवी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, जिनमें अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार,अनुकूल रॉय जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं.
Vaibhav Sooryavanshi batted against Mohammad Shami in training session ahead of Duleep Trophy 2026. ???????? [????: Sonu] pic.twitter.com/Rym5w5di8o
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 21, 2026
किन गेंदबाजों से होगी वैभव सूर्यवंशी की भिड़ंत
वैभव सूर्यवंशी के सामने इस मैच में जोतिन सिंह फिरोइजाम, किशन लिंगदोह, आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथनखुमा और रॉबिन लिंबू की चुनौती आने वाली है. नॉर्थ ईस्ट जोन के ये सभी गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट करते हुए नजर आएंगे. लेकिन वैभव इन सभी के सामने अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दे सकते हैं.
ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन का स्क्वाड
ईस्ट जोन - ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार
नॉर्थ ईस्ट जोन - जोनाथन रोंगसेन (कप्तान) (नागालैंड), बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम (उप-कप्तान) (मणिपुर), तेची नेरी (अरुणाचल प्रदेश), प्रियोजीत के (मणिपुर), रोनाल्ड मैतेई (मणिपुर), जोतिन सिंह फ़िरोइजाम (मणिपुर), किशन लिंगदोह (मेघालय), अर्पित सुभाष (विकेटकीपर) (मेघालय), आकाश कुमार चौधरी (मेघालय), जोसेफ लालथनखुमा (मिजोरम), लालरेम्पौइया (मिजोरम), इमलीवाती लेम्तुर (नागालैंड), विनो जी झिमोमी (नागालैंड), रॉबिन लिंबू (सिक्किम), आशीष थापा (विकेटकीपर) (सिक्किम)
The ultimate zonal showdown is here! ????⚡
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 20, 2026
6️⃣ Teams. 5️⃣ Matches. 1️⃣ Champion. ????
Explore the full #DuleepTrophy fixture breakdown and lock in your dates starting 23rd August ????️ pic.twitter.com/h8fEMohIk1
दलीप ट्रॉफी 2026-2027 का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | चरण | स्थान |
|---|---|---|---|
| 23–26 अगस्त 2026 | ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन | क्वार्टर फाइनल 1 | BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 23–26 अगस्त 2026 | नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन | क्वार्टर फाइनल 2 | BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| 30 अगस्त–2 सितंबर 2026 | सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेता | सेमीफाइनल 1 | BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| 30 अगस्त–2 सितंबर 2026 | साउथ जोन vs QF 2 विजेता | सेमीफाइनल 2 | BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 6–10 सितंबर 2026 | SF 1 विजेता vs SF 2 विजेता | फाइनल | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी इस दिन से दलीप ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल, ताजा शेड्यूल से सेमीफाइनल और फाइनल की तस्वीर भी हुई साफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







