Responsive Scrollable Menu

‘चौकी में बंद कर पीटा’... लखनऊ में लॉ छात्र से मारपीट का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे यूनिवर्सिटी छात्र

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम में ट्रैफिक पुलिस चौकी पर लॉ छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया.

The post ‘चौकी में बंद कर पीटा’... लखनऊ में लॉ छात्र से मारपीट का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे यूनिवर्सिटी छात्र appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: राखी पर क्या पहनें? इन 7 स्टाइलिश आइडियाज से सिंपल लुक को दें फेस्टिव टच

Raksha Bandhan Outfit Ideas: रक्षाबंधन पर तैयार होते समय जरूरी नहीं कि हर बार हैवी लहंगा या महंगी साड़ी ही पहनी जाए। घर में ऐसा आउटफिट ज्यादा बेहतर रहता है जिसमें आप लंबे समय तक आराम से रह सकें और फोटो में भी लुक अच्छा आए। सही रंग, फिटिंग और थोड़ी स्मार्ट स्टाइलिंग से सिंपल आउटफिट भी फेस्टिव और खूबसूरत लग सकता है।

इस बार सिर्फ ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपने पुराने कपड़ों को नए तरीके से पहनना जैसे अच्छे ऑप्शन भी आजमा सकती हैं। अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन 7 आउटफिट आइडियाज आपके काम को आसान बना देंगें।

1. पुराने सूट को दें नया अंदाज
राखी के लिए हर बार नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं है। अगर अलमारी में कोई पसंदीदा सूट रखा है, तो उसके साथ नया दुपट्टा, अलग ज्वेलरी या स्टाइलिश फुटवियर ट्राई करें।

पुराने सूट को दें नया अंदाज

2. कुर्ता-पलाजो रहेगा आरामदायक ऑप्शन
अगर आपको हैवी कपड़े पहनना पसंद नहीं है, तो कुर्ता-पलाजो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हल्की एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट वाला कुर्ता फेस्टिव लुक देगा, जबकि पलाजो आपको कंफर्टेबल रखेगा। 

कुर्ता-पलाजो रहेगा आरामदायक ऑप्शन

3. शरारा सेट से बढ़ाएं फेस्टिव लुक
राखी पर थोड़ा ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं तो शरारा सेट ट्राई कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती, फ्लेयर्ड शरारा और हल्का दुपट्टा एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन बन सकता है। इसके साथ ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखना बेहतर रहेगा।

शरारा सेट से बढ़ाएं फेस्टिव लुक

4. साड़ी पहनें, लेकिन स्टाइलिंग हो मॉडर्न
साड़ी हमेशा फेस्टिव लुक के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस बार हल्की फ्लोरल, ऑर्गेंजा या प्रिंटेड साड़ी को सिंपल ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। लुक को थोड़ा मॉडर्न बनाने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

साड़ी पहनें, लेकिन स्टाइलिंग हो मॉडर्न

5. अनारकली से मिलेगा ग्रेसफुल लुक
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के तैयार होना चाहती हैं तो अनारकली सूट काम आ सकता है। फ्लोरल या हल्के रंग का अनारकली दिन के फंक्शन के लिए अच्छा लगेगा। इसके साथ छोटे झुमके से लुक ज्यादा बैलेंस्ड लगेगा।

अनारकली से मिलेगा ग्रेसफुल लुक

6. Indo-Western लुक में दिखेंगी अलग
अगर कुछ अलग पहनना है तो Indo-Western स्टाइल ट्राई करें। लॉन्ग कुर्ती के साथ पैंट या शॉर्ट कुर्ती के साथ वाइड लेग पैंट जैसे कॉम्बिनेशन अच्छे लग सकते हैं। यह उनके लिए अच्छा है जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का मिक्स पसंद करते हैं।

Indo-Western लुक में दिखेंगी अलग

7. को-ऑर्ड सेट से बनाएं आसान फेस्टिव लुक
कम समय में तैयार होना है तो एथनिक को-ऑर्ड सेट अच्छा विकल्प हो सकता है। मैचिंग टॉप और बॉटम के साथ श्रग या केप वाला सेट बिना ज्यादा मेहनत के पूरा लुक तैयार कर देता है। इसके साथ सिर्फ ईयररिंग से लुक पूरा किया जा सकता है।

को-ऑर्ड सेट से बनाएं आसान फेस्टिव लुक

ज्वेलरी में रखें बैलेंस
अगर आपका आउटफिट हैवी है तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है। छोटे झुमके या चूड़ियां भी लुक को पूरा कर सकती हैं। सिंपल कुर्ता या साड़ी के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग या चांदबाली पहनकर लुक में थोड़ा फेस्टिव टच जोड़ा जा सकता है।

फैशन से ज्यादा जरूरी है कंफर्ट
रक्षाबंधन पर तैयार होकर आपको घर के काम, पूजा और परिवार के साथ समय बिताना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा कपड़ा चुनें जिसमें चलने-फिरने में परेशानी न हो।

राखी का लुक महंगे या बहुत भारी कपड़ों से ही खास बने, ऐसा जरूरी नहीं है। अपनी पसंद के आउटफिट को सही एक्सेसरीज और स्टाइलिंग के साथ पहनकर भी आप सिंपल, खूबसूरत और फेस्टिव नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: इस राखी कुछ हटकर बनाएं , कद्दू के गुलाब जामुन से करें भाई का मुंह मीठा  

Continue reading on the app

  Sports

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

जमैका के उसेन बोल्ट के नाम 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की रेस को पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन एक रोबोट ने अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चीन में आयोजित विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों में 100 मीटर की रेस को एक रोबोट ने 9.39 सेकेंड में को पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. Sun, 23 Aug 2026 15:00:19 +0530

  Videos
See all

Lucknow News : Mid Day Meal समारोह में बच्चे संग CM योगी का खास पल #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:42:12+00:00

स्पेस सेक्टर में भारत की नई उड़ान... PM मोदी ने स्टार्टअप्स संग किया बड़ा मंथन | Space Technology #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:46:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers