ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी, जानिए इन मेडिसिन के क्या हो सकते हैं
BP Medicine: यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेश के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर में व्यक्ति कुछ दवाएं लेता है, लेकिन इन दवा से शरीर पर कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. ऐसे में दवा को सावधानी से लेना जरूरी होता है.
The post ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी, जानिए इन मेडिसिन के क्या हो सकते हैं appeared first on News24 Hindi.
Gold Silver Price: सोना 8 हजार तो चांदी 12 हजार रुपये महंगी, जानें रक्षाबंधन से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव
Gold Silver Price 22 August: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह जबरदस्त तेजी देखने को मिली. घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ा उछाल आया है. 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में 8,257 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 12,788 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई. तेजी के बाद दोनों धातुओं के भाव अब अपने ऊंचे स्तरों के आसपास पहुंच गए हैं.
24 कैरेट सोने का भाव 1.60 लाख के पार
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सप्ताह के अंत तक इसमें 8,257 रुपये की तेजी आई और कीमत 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.
इस तरह कुछ ही दिनों में सोने की कीमत में करीब 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. निवेशकों और सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह तेजी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा
सोने की तेजी सिर्फ 24 कैरेट तक सीमित नहीं रही. 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले इसकी कीमत 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है. सप्ताह की शुरुआत में 18 कैरेट सोना 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,20,465 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. यानी शुद्धता के अलग-अलग स्तर वाले सोने में भी इस सप्ताह मजबूत तेजी दर्ज की गई है.
21 अगस्त को बना सप्ताह का हाई
IBJA के मुताबिक, इस सप्ताह सोने का सबसे निचला भाव 19 अगस्त की सुबह दर्ज किया गया था. उस समय 24 कैरेट सोना 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था.
इसके बाद कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली और 21 अगस्त की शाम सोना 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. कुछ ही दिनों में निचले स्तर से ऊपरी स्तर तक कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला.
चांदी ने भी दिखाया जोरदार उछाल
सोने के साथ चांदी में भी खरीदारी का रुझान मजबूत रहा. सप्ताह की शुरुआत में चांदी 2,33,842 रुपये प्रति किलो थी, जो बढ़कर 2,46,630 रुपये प्रति किलो हो गई.
इस तरह एक सप्ताह में चांदी 12,788 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. चांदी का सबसे कम भाव 19 अगस्त की सुबह 2,27,392 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जबकि 21 अगस्त की शाम यह 2,46,630 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर
कीमती धातुओं में घरेलू तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल भी महत्वपूर्ण है. वैश्विक बाजार में सोने की कीमत करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 69 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचने की बात सामने आई है.
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बॉन्ड यील्ड में नरमी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश विकल्पों में बढ़ती दिलचस्पी ने सोने-चांदी को सपोर्ट दिया है. आर्थिक और वैश्विक अनिश्चितताओं के दौरान निवेशक अक्सर कीमती धातुओं की तरफ रुख करते हैं, जिससे मांग बढ़ सकती है.
आगे क्या हो सकता है?
फिलहाल सोने और चांदी दोनों में तेजी का माहौल बना हुआ है, लेकिन इतनी तेज बढ़त के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, ब्याज दरों की उम्मीद, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां आगे कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी.
यह भी पढ़ें - एप्पल आईफोन के अलावा भारत में अन्य उत्पादों की भी बढ़ा सकता है मैन्युफैक्चरिंग : अश्विनी वैष्णव
डिस्क्लेमर:यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation







