CG Paper Leak: IGKV में पेपर लीक से हड़कंप! 1200 छात्रों की परीक्षा रद्द, CM Sai ने दिया बड़ा आदेश |
छत्तीसगढ़ की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय यानी IGKV में पेपर लीक का गंभीर मामला सामने आया है। बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की शिकायत के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। इस परीक्षा में प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के करीब 1200 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है और तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। साइबर सेल भी डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।CG Rain Alert: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम! मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 27 अगस्त तक बारिश |
छत्तीसगढ़ में मानसून अभी भी एक्टिव है और मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने का अनुमान है। कोरबा, सक्ती और रायगढ़ में इस सीजन में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस वीडियो में जानिए छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा अपडेट, किन जिलों में ज्यादा बारिश हुई और आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24






