Responsive Scrollable Menu

करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:45 की उम्र में एक्ट्रेस के तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। शुक्रवार को मुंबई में करीना का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वायरल क्लिप में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे। एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका हुलिया और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई। करीना का वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक व्यक्ति ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह उनका तीसरा बच्चा है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “लगता है बेबी बंप है यार।” करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे तैमूर 9 साल के और जेह अली खान 5 साल के हैं। परिवार बढ़ाने पर करीना ने पहले क्या कहा था करीना ने इससे पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है- बीस की उम्र में, तीस की उम्र में, चालीस की उम्र में और अब पचास की उम्र में। मैंने उनसे कहा है कि साठ की उम्र में ऐसा नहीं होने वाला।” करीना ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि सैफ जैसा खुले विचारों वाला आदमी ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों का पिता हो सकता है। वह सभी को अपना समय देते हैं।” उन्होंने कहा था, “अब जेह के साथ हम इसे बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तय किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तब मैं उसी समय फिल्म में काम नहीं करने की कोशिश करूंगी और इसके उलट भी ऐसा ही होगा।” सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ अपनी पिछली शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी पिता हैं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी (Cop) की भूमिका में नजर आएंगी। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश 'पू' हो या चुलबुली 'गीत' करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

'आवारापन 2' का दुनिया भर में डंका, 8वें दिन ₹170 करोड़ के पार, 'बंटवारा 1947' 50 करोड़ को तरसी

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Worldwide Box Office Day 8: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के आठवें दिन फिल्म की दुनियाभर की कमाई 170 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. भारत के साथ विदेशी बाजार में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है और फिल्म अभी 50 करोड़ रुपये के ग्लोबल आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है. दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

शादी से उठ जाएगा विश्वास, खौफनाक हादसे से दहल जाएगा दिल! | Kurukshetra Murder | Haryana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:12+00:00

Lucknow में छात्रों से मुलाकात कर Brijesh Pathak ने दिए रिजल्ट और नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers