Recipe: लौकी की सब्जी से हो गए हैं बोर? सावन में घर पर बनाएं स्वादिष्ट खीर, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
Lauki ki Kheer Recipe:बरसात के मौसम में अगर कुछ स्वादिष्ट और अलग खाने का मन हो तो घर पर लौकी की खीर आसानी से बनाई जा सकती है. चावल और साबूदाने की खीर से अलग इसका स्वाद काफी खास होता है. गृहिणी प्रभा शर्मा के अनुसार लौकी की खीर खास तौर पर व्रत के दौरान भी बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए लौकी को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें. घी में लौकी को 5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद गर्म दूध में डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद स्वादानुसार चीनी और काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स डालें. करीब 8 से 10 मिनट पकने के बाद खीर तैयार हो जाती है. इसे गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोसा जा सकता है. कम सामग्री और कम समय में बनने वाली यह खीर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ सकती है.
शिवपुरी में सोनू का समोसा, 4 घंटे खुलती है दुकान..लगी रहती है भीड़, बनते ही हाथों हाथ हो जाते हैं खत्म
शिवपुरी के न्यू ब्लॉक इलाके में स्थित सोनू समोसा अपनी खट्टी-मीठी चटनी और किफायती दाम के कारण स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है. शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक यहां ग्राहकों की भीड़ देखी जाती है, जो गरमागर्म समोसे का स्वाद लेने आते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

