Responsive Scrollable Menu

मीडिया के आगे बेनकाब हुई वसुंधरा का घटिया प्लान, अब बिना स्वाद के कैसे कॉम्पिटिशन जीतेगी अनुपमा?

Anupama Written Update 22 August: 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा हंगामा हुआ है. वसुंधरा ने अनुपमा को कॉम्पिटिशन हारने के लिए पैसों का लालच दिया, जिसे अनुपमा ने साफ ठुकरा दिया. इसके बाद ईशानी और प्रेरणा ने मीडिया के सामने वसुंधरा के इस घटिया प्लान की पोल खोल दी. पढ़िए पूरी अपडेट.

Continue reading on the app

Lava Virat V1 Pro 5G Launch: 24 अगस्त भारत आएगा नया बजट फोन, मिलेगा 50MP कैमरा, 8GB RAM और कई खास फीचर्स

Lava Virat V1 Pro 5G Launch Date: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और Flipkart पर उपलब्धता की जानकारी अपने X पोस्ट के जरिए कन्फर्म कर दी है। फोन को 24 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Lava Virat V1 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU होगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक हो सकती है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB का विकल्प मिल सकता है, जबकि माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैटरी क्षमता को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में 18W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का दावा किया गया है।

ये भी पढ़े-ः ₹18,999 में Poco M8x 5G हुआ लॉन्च: 7,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत

Android 16 और 5G कनेक्टिविटी
Lava का यह नया स्मार्टफोन Android 16 पर चल सकता है और इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

डिजाइन और बिल्ड
रिपोर्ट के अनुसार, Lava Virat V1 Pro 5G का वजन करीब 196 ग्राम और मोटाई 8.2mm हो सकती है। फोन को IP54 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा।

Lava Virat V1 Pro 5G के साथ Virat Curve 5G भी तैयार
Lava अपने Virat लाइनअप को और विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में Virat V1 4G और Virat V1 5G शामिल हैं, जबकि Virat V1 Pro 5G जल्द लॉन्च होने वाला है।

इसके अलावा Lava Virat Curve 5G भी कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन GSMA IMEI Database में LXX529 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। नाम से संकेत मिलता है कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, हालांकि Lava ने अभी इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Lava Virat V1 Pro 5G: क्या उम्मीद करें?
Lava Virat V1 Pro 5G को कंपनी मौजूदा Virat V1 5G से ऊपर पोजिशन कर सकती है। 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 चिपसेट, 50MP कैमरा, Android 16 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे बजट 5G सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बना सकते हैं। इसकी असली कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

CrimeNews : देवर का 'खूनी खेल', भाभी का कत्ल! रिश्तों का हुआ खौफनाक अंत | Crime News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T22:00:36+00:00

Historic first as Chinese robot beats Usain Bolt's 100m world record at Beijing games | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:49:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers