Responsive Scrollable Menu

Putrada Ekadashi 2026: 22 या 23 अगस्त, कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Putrada Ekadashi 2026/ Ekadashi Kab Haiश्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं. सनातन धर्म में इस एकादशी का बेहद खास महत्व होता है. पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख, संतान की लंबी आयु, निरोगी और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए फलदायी मानी जाती है. यह एकादशी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है. इस साल पुत्रदा एकादशी की तिथि को लेकर बहुत कंफ्यूजन बना हुआ है क्योंकि 22 अगस्त और 23 अगस्त, दोनों ही दिन एकादशी का संयोग बन रहा है. ऐसे में व्रत किस दिन रखा जाना चाहिए. आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं सही तारीख और शुभ मुहूर्त.

कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत? (Putrada Ekadashi Vrat 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026 को रखआ जाने वाला है. एकादशी तिथि 23 अगस्त को रात 2 बजे शुरू होगी. वहीं, एकादशी तिथि का समापन 24 अगस्त को रात 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. वैष्णव श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 अगस्त 2026 को रखेंगे. 

ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

पारण का समय क्या होगा?

पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी व्रत जो लोग 23 अगस्त को रख रहे हैं तो पारण 24 अगस्त 2026 को किया जाएगा. इस दिन पारण का समय दोपहर 01:32 से 04:04 तक है. इस दिन हरि वासर समाप्त होने का समय 10 बजकर 49 मिनट का रहेगा. 25 अगस्त को पारण करने का मुहूर्त सुबह 05:55 से लेकर 06:20 तक रहेगा. 

संतान प्राप्ति के लिए क्यों खास है पुत्रदा एकादशी?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पुत्रदा एकादशी को संतान प्राप्ति के लिए विशेष माना जाता है. संतान की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए दंपत्ति इस व्रत को रखते हैं. जिन दंपतियों की संतान नहीं होती है, उन्हें भी विशेष रूप से इस व्रत को करने की सलाह दी जाती है. इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखना चाहिए और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी से कामना करनी चाहिए. संतान के उज्जवल भविष्य के लिए भी माता-पिता व्रत रखते हैं और श्रीहरि से कामना करते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. हिंदू धर्म में सभी एकादशियों को भगवान विष्णु की आराधना करने के लिए खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, एकादशी व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और अंत में मुक्ति प्राप्त होती है.

पुत्रदा एकादशी पर ऐसे करें भगवान श्रीहरि की पूजा

पुत्रदा एकादशी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि करना होता है और फिर साफ वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद घर के पूजा स्थान या मंदिर की सफाई करें. एक चौकी स्थापित करें और उस पर पीला कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी की तस्वीर और मूर्ति को स्थापित करें. सबसे पहले देवी-देवता का स्मरण करें और फिर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु का गंगाजल से स्नान करवाएं. उन्हें पीले फूल, अक्षत, तुलसीदल और मिठाई का भोग लगाएं. भगवान को ऋतु फल चढ़ाएं और विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. आप इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. इस मंत्र का कम से कम 11 माला जाप करें. इस दिन अपने वचन, कर्म और मन को शुद्ध रखें. किसी पर गुस्सा बिल्कुल न करें और झूठ न बोलें.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक का दोहरा साया, त्योहार पर पड़ेगा असर! जानें राखी मनाने का सही समय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

करीना कपूर के तीसरे बच्चे की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, भड़कीं सबा पटौदी बोलीं- 'जियो और जीने दो, अंदाजा लगाना बंद करो'

Saba Pataudi Kareena Kapoor Khan Third Pregnancy Rumours: करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. जिम से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगाया. बढ़ती चर्चाओं के बीच उनकी ननद सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और लोगों से किसी की निजी जिंदगी को लेकर अटकलें लगाने से बचने की अपील की.

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Ramdev Baba News: रामदेव पर ये क्या बोलने लगे बृजभूषण ? #babaramdev #brijbhushansharansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:21:35+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers