Responsive Scrollable Menu

रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में हादसा:3 इंजीनियर्स की मौत; एक मजदूर गंभीर, प्रोडक्शन के दौरान हुआ टरबाइन ब्लास्ट

झारखंड के रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट में भीषण आग लग गई। रात की शिफ्ट में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 इंजीनियर्स की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रांची के संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जगेश्वर बिहार के विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है। घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दमकल की 4-5 गाड़ियों ने बुझाई आग ब्लास्ट और आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद रामगढ़ से चार-पांच दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री के पावर प्लांट में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट के सामने जमा होने लगे। ग्रामीणों ने हादसे में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग उठाई है। ग्रामीण फैक्ट्री गेट जाम करने की तैयारी में हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप फैक्ट्री के पावर प्लांट यूनिट के इंचार्ज अनुराग त्रिपाठी ने इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि प्लांट में तापमान अधिक बढ़ने और ओवरहीटिंग के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि तापमान को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन से बार-बार एसी लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। अगर समय रहते तापमान नियंत्रण की व्यवस्था की जाती तो हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन घटना के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Continue reading on the app

कई महीनों तक बार-बार आबरू लूटता रहा टीचर, गर्भवती हुई छात्रा; अबॉर्शन के समय मौत

छात्रा की कथित जबरन गर्भपात की कोशिश के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शिक्षक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम में छात्रा के करीब पांच महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान सेना में 15 साल का 'डिप्टी कमांडर, 35 साल के मोहम्मद शमी की जिद, 5 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो'की जंग

Vaibhav sooryavanshi Duleep Trophy: भारतीय घरेलू सीजन का आगाज 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ हो रहा है. इस बार सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जिन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. टूर्नामेंट में वैभव के अलावा रजत पाटीदार, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन स्मरण और रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर पैनी नजर रहेगी. वहीं, तीन साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लाल गेंद से वापसी भी इस बार मुख्य आकर्षण होगी. Sat, 22 Aug 2026 20:58:26 +0530

  Videos
See all

Iran Nuclear Weapons: परमाणु हथियार पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम! | Donald Trump | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T15:43:26+00:00

UP Politics: Akhilesh Yadav के 'चवन्नी' वाले बयान पर मचा बवाल | Jayant Chaudhary | Mayawati | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T15:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers