ना बिल्डिंग, ना टॉयलेट… राजस्थान के हजारों सरकारी स्कूलों का ये कैसा हाल? आंकड़ों ने खोली पोल
राजस्थान में 611 स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है। 2047 स्कूलों में शौचालय और 1049 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। जानें सरकारी आंकड़ों में स्कूलों की पूरी तस्वीर।
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में 22 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम, भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में कहर बरपा रहा है. पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा है. जहां पूर्वोत्तर में बाढ़ से हालात खराब है. मैदानी इलाकों में भी नदियां उफान पर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार (22 अगस्त) को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.
इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है. जिसके चलते कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने और बिजली के खंभों के भी गिर सकते हैं. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की आशंका है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आईएमडी ने विशेष चेतावनी जारी की है. जबकि कुछ राज्यों में आज ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में कहर बरपाएगी बारिश!
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







