Responsive Scrollable Menu

पुणे: छात्राओं पर दबाव या धमकी… राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बवाल, NSUI-ABVP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

पुणे में देर रात कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (COEP) के हॉस्टल में NCUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. जिसके बाद 40 से 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading on the app

क्वींसलैंड टेस्ट में स्टार्क ने 22 बॉल में 5 विकेट:डेल स्टेन को पीछे छोड़ा; बांग्लादेश 35 रन पर 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के क्वींसलैंड में 22 अगस्त, शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद सिर्फ 22 गेंद में 5 विकेट पूरे कर लिए। उनके स्पेल से बांग्लादेश की आधी टीम 35 रन पर पवेलियन लौट गई। इसी दौरान स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। पहली गेंद पर विकेट, 42 मिनट में फाइव विकेट हॉल टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टार्क ने पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को 0 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने तंजीद हसन तमीम को 0, मोमिनुल हक को 9, नजमुल हुसैन शांतो को 0 और लिटन दास को 0 रन पर पवेलियन भेजा। स्टार्क ने रफ्तार, स्विंग और सीम का इस्तेमाल करते हुए बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने करीब 42 मिनट में 5 विकेट पूरे किए। यह टेस्ट करियर का उनका 19वां फाइव विकेट हॉल है। डेल स्टेन को पीछे छोड़ा, टेस्ट में 440 विकेट 5 विकेट लेने के साथ स्टार्क के टेस्ट विकेटों की संख्या 440 हो गई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेट को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर हैं। स्टार्क ने 107 टेस्ट में 440 विकेट लिए हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। वह 19 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। कमिंस ने भी किया शिकार, मुशफिकुर रहीम बोल्ड स्टार्क के 5 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया। कमिंस की गेंद पिच पर पड़ने के बाद अंदर आई और बल्ले-पैड के बीच से निकलकर सीधे मिडिल स्टम्प से जा टकराई। इसके साथ ही बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गईं। डार्विन में मिली ऐतिहासिक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलटवार इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर पहली बार टेस्ट मैच में हराया था। उस हार के बाद मैकाय टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। मैकाय की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थीं। स्टार्क ने इसका फायदा उठाते हुए बांग्लादेश के शुरुआती पांचों विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भी ऑफ स्टम्प से बाहर जाती कई गेंदों पर शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। स्टार्क के इंटरनेशनल विकेट 761 हुए स्टार्क के तीनों फॉर्मेट में कुल 761 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। वह इस आंकड़े के साथ श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों संयुक्त रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

Car Accident : कन्नौज एक्सप्रेसवे पर कार से मिला भारी सोना | Gold Seized | Agra Expressway | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:36+00:00

Food Adulteration: सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा | Food Safety | Hamirpur | Indore #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers